Gayatri Verma UPPSC Success Story: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 29 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर पीसीएस की परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश की रहने वाली गायत्री वर्मा ने कड़ी मेहनत, लगन और सही रणनीति के दम पर पीसीएस की परीक्षा मेें 210रैंक हासिल कर इतिहास रचने का काम किया। गायत्री के पिता पास में ही पंक्चर और चाय की दुकान चलाते हैं। परिवार दो वक्त की रोटी का गुजारा भी मुश्किल से कर पाता है। बेटी के अफसर बनने से आज पिता की आंखों में खुशी है। गायत्री की यह कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है। आइए उनकी सफलता की कहानी के बारे में जानें।
कौन है गायत्री वर्मा?
गायत्री वर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में हुआ। गायत्री ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस की परीक्षा 2024 में 210वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया। उनके घर की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी। गायत्री के पिता राजकुमार एक मामूली दुकान पर टायर पंक्चर लगाने का काम करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि पंक्चर की दुकान से होने वाली 200-400 रुपये की कमाई से गुजारा मुश्किल था, जिसके लिए उन्हें साथ में चाय की दुकान भी खोलनी पड़ी। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद परिवार ने गायत्री को हमेशा पढ़ाई के लिए मोटिवेट किया। आज इसी की बदौलत गायत्री अपने तीसरे प्रयास में पीसीएस की परीक्षा पास कर अफसर बन गई।
गायत्री वर्मा की Education Qualification
गायत्री ने अपनी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई बुलंदशहर से की। इसके बाद वह अपने ननिहाल चली गई औ अलीगढ़ में रहकर ग्रेजुएशन पूरी की। ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद वह सिविल सेवा की तैयारी में जुट गई। गायत्री ने ऑनलाइन माध्यमों से तैयारी की और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी।
गायत्री वर्मा के अधिकारी बनने का सफर नहीं था आसान
गायत्री वर्मा के अधिकारी बनने का सफर आसान नहीं था। जब उन्होंने पहली बार यूपीपीएससी पीसीएस की परीक्षा दी, तो वह सफल नहीं हो सकीं, लेकिन गायत्री की मां ने हौंसला टूटने नहीं दिया। दूसरे प्रयास में मुख्य परीक्षा तक पहुंचीं पर इंटरव्यू में रह गई। आखिरकार साल 2024 में तीसरे प्रयास में उन्होंने अपनी मेहनत से 210वीं रैंक हासिल की।
ये भी पढ़ें:
Comments
All Comments (0)
Join the conversation