Live

UP Board 10th,12th Result 2026 Live: जल्द जारी होगा UPMSP 10वीं, 12वीं का रिजल्ट; चेक करें Latest Updates

Akshara Verma
Apr 18, 2026, 15:46 IST

UP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश के 52 लाख छात्रों का इंतेजार जल्द ही खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड 25 अप्रैल 2026 को रिजल्ट आउट कर सकता हैं। छात्र सभी जानकारी के लिए यहां देखते रहें।

UP Board 10th 12th Result 2026 OUT SOON
UP Board 10th 12th Result 2026 OUT SOON

HIGHLIGHTS

  • यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के 2026 के रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 को जारी किए जा सकते हैं।
  • इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के एग्जाम में 52 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
  • यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in के अलावा jagranjosh.com/results पर भी उपलब्ध होगा।

UPMSP 10th 12th Result 2026 Jaldi Hoga Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा अब जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। सभी छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके आसानी से देखें।

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in के अलावा results.upmsp.edu.in , upresults.upmsp.edu.in और jagranjosh.com/results पर भी उपलब्ध होगा। इसके साथ ही, छात्र DigiLocker (results.digilocker.gov.in) और UMANG ऐप के माध्यम से भी डिजिटल मार्कशीट को डाउनलोड कर सकेंगे। 10वीं, 12वीं के छात्र ऑफलाइन रिजल्ट देखने के लिए SMS का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इस साल यूपी बोर्ड 10वीं के एग्जाम 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित किए गए थे। जबकि 12वीं के एग्जाम 18 फरवरी से 24 मार्च 2026 तक आयोजित किए गए थे। इन एग्जाम में कुल 52 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से लगभग 27.6 लाख छात्र 10वीं के और 25.8 लाख छात्र 12वीं कक्षआ के थे।

UP Board Result 2026: रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू

इस साल यूपी बोर्ड के एग्जाम में करीब 50 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। कॉपियों का मूल्यांकन कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, बोर्ड अप्रैल के तीसरे सप्ताह में रिजल्ट की घोषणा कर सकता हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टॉपर्स की लिस्ट और पासिंग परसेंटेज जारी करेंगे।

UP Board Result 2026: मुख्य डिटेल्स और ताजा अपडेट

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन (Evaluation) 4 अप्रैल, 2026 तक पूरा कर लिया था। अब बोर्ड रिजल्ट का जल्द ही वेबसाइट पर डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया को पूरा कर देगा, जिससे लाखों छात्रों का इंतेजार खत्म हो साथ ही, सूत्रों के अनुसार रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते तक जारी किया जा सकता हैं।

UP Board 10th-12th एग्जाम 2026 की एक झलक

इवेंट

डिटेल्स 

बोर्ड का नाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

एग्जाम की डेट

18 फरवरी से 12 मार्च 2026

कुल छात्र

लगभग 55 लाख से अधिक

रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट

25 अप्रैल 2026 

रिजल्ट का टाइम

दोपहर 12:30 से 2:00 बजे (एक्सपेक्टेड)

ऑफिशियल वेबसाइट

upmsp.edu.in, upresults.nic.in

रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक 

रिजल्ट घोषित होते ही भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है। ऐसे में आप इन ऑप्शनल लिंक्स का उपयोग कर सकते हैं। 

  1. upresults.nic.in 
  2. upmsp.edu.in 
  3. results.upmsp.edu.in

UP Board 10th, 12th Result 2026 kab aayega?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 तक जारी कर सकता हैं।

स्टेप-बाय-स्टेप: kaise check kare 10th,12th ka result?

रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने-अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

स्टेप 1: यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर 'UP Board Class 10th Result' या 'UP Board Class 12th Result' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना 7 या 10 मार्क्स का रोल नंबर और स्कूल कोड फिल करें।

स्टेप 4: कैप्चा कोड भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा। इसे भविष्य के लिए PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें।

SMS के जरिए भी देख सकेंगे रिजल्ट

इंटरनेट न होने की स्थिति में आप एक साधारण मैसेज भेजकर भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं:

  • 10वीं के लिए: UP10 <Roll Number> लिखें और 56263 पर भेजें।
  • 12वीं के लिए: UP12 <Roll Number> लिखें और 56263 पर भेजें।
यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटर) रिजल्ट 2026 के बारे में सभी लेटेस्ट अपडेट के साथ लाइव अपडेट्स जानने के लिए यहां देखें। साथ ही, पेज को बार-बार रिफ्रेश करते रहें।
LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Apr 18, 2026, 15:40 IST

    UP Board Result 2026 Topper List कब आएगी?

    UP Board 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 के साथ ही टॉपर लिस्ट भी जारी की जाएगी। लिस्ट के साथ ही जिलेवार टॉपर लिस्ट भी जारी की जाएगी। यह टॉपर लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। छात्र रिजल्ट के साथ ही टॉपर डिटेल्स भी देख सकेंगे।

  • Apr 18, 2026, 15:15 IST

    यूपी बोर्ड 10th 12th का रिजल्ट: एग्जाम में कितने छात्र हुए शामिल

    यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं एग्जाम 2026 में उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों ने भाग लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस साल कुल 53,37,778 छात्रों ने 10वीं और 12वीं की एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। एग्जाम का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक हुआ। यूपी हाईस्कूल, इंटर एग्जाम से संबंधित डिटेल्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

    • कुल रजिस्टर्ड छात्रों की संख्या: 53,37,778
    • 10वीं के छात्रों की संख्या: लगभग 27.61 लाख
    • 12वीं के छात्रों की संख्या: लगभग 25.76 लाख
    • यूपी बोर्ड एग्जाम डेट: 18 फरवरी से 12 मार्च 2026
  • Apr 18, 2026, 14:50 IST

    UP Board 10th 12th Result: डिजिटल मार्कशीट कहां से डाउनलोड करें?

    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्र ऑनलाइन माध्यम का उपयोग कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद इसे ऑफिशियल वेबसाइट या DigiLocker से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

  • Apr 18, 2026, 14:37 IST

    कभी भी जारी हो सकता है Result

    यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिज्ट 25 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है।

  • Apr 18, 2026, 14:20 IST

    यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 लाइव: UPMSP रिजल्ट लिंक upmsp.edu.in पर होगा एक्टिव

    यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: UPMSP का रिजल्ट लिंक upmsp.edu.in पर एक्टिव किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर की मदद से आसानी से चेक कर सकेंगे।

  • Apr 18, 2026, 14:00 IST

    UP Board Result 2026 LIVE: ऑफिशियल के अलावा यहां से भी करें रिजल्ट चेक

    1. उमंग ऐप से रिजल्ट चेक करने के लिए पहले इसे प्ले स्टोर से ऐप को डाउनलोड कर लें।

    2. इसके बाद मोबाइल नंबर फिल करके लॉगिन करें।

    3. सर्च बार में यूपी बोर्ड टाइप करें।

    4. अब हाई स्कूल रिजल्ट या इंटरमीडिएट रिजल्ट में से किसी एक पर क्लिक करें।

    5. इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।a

  • Apr 18, 2026, 13:31 IST

    Up board result 2026 time: 20 से 25 अप्रैल के बीच जारी हो सकता है Result

    यूपी बोर्ड दोनों कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल के बीच कभी भी आ सकता हैं। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, टॉपर्स का वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट भी अपने आखिरी स्टेप पर है।

  • Apr 18, 2026, 13:10 IST

    UP Board 12th Result Topper List: यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर 2025

    आप पिछले साल 2025 के यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स के बारें में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

    नाम ज़िला प्रतिशत
    महक जायसवाल प्रयागराज 97.20%
    साक्षी अमरोहा 96.80%
    आदर्श यादव सुल्तानपुर 96.80%
    अनुष्का सिंह कौशांबी 96.80%
    शिवानी सिंह प्रयागराज 96.80%
    मोहिनी इटावा 96.40%
  • Apr 18, 2026, 12:55 IST

    UP board 10th Result 2026 Live: साल 2025 10वीं की टॉपर लिस्ट

    आप पिछले साल 2025 के यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स के बारें में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

    रैंक छात्र का नाम जिला का नाम %
    1 यश प्रताप सिंह जालौन 97.83%
    2 अंशी इटावा 97.67%
    2 अभिषेक कुमार यादव बाराबंकी 97.67%
    3 रितु गर्ग मुरादाबाद 97.50%
    3 अर्पित वर्मा सीतापुर 97.50%
    3 सिमरन गुप्ता जालौन 97.50%
  • Apr 18, 2026, 12:35 IST

    UP Board 2026 Result: मुख्य पुरस्कार और लाभ:

    • राज्य स्तर टॉपर्स: ₹1 लाख, लैपटॉप/टैबलेट और सर्टिफिकेट।
    • जिला स्तर टॉपर्स: ₹21,000 और सर्टिफिकेट।
    • अन्य लाभ: मेडल, प्रशस्ति पत्र और छात्रवृत्ति।
    • निजी संस्थानों से अतिरिक्त इनाम और टैबलेट भी मिल सकते हैं।
    • 12वीं पास छात्रों को सरकारी नौकरियों के लिए रजिस्टर करने का अवसर मिलता है।
  • Apr 18, 2026, 12:15 IST

    UP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: टॉपर्स को इनाम में क्या मिलेगा?

    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम में टॉप करने वाले छात्रों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाता है। राज्य स्तर के टॉपर्स को ₹1 लाख नकद, लैपटॉप/टैबलेट और प्रमाण पत्र दिया जाता है, जबकि जिला स्तर के टॉपर्स को ₹21,000 नकद और सर्टिफिकेट मिलेगा। इसके अलावा, मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।


  • Apr 18, 2026, 12:00 IST

    UP Board 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल लड़कियां ने मारी थी बाजी

    पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं एग्जाम रिजल्ट में कुल 90.11 प्रतिशत छात्र पास हुए थे, जिसमें से लड़कियों ने रिजल्ट में करीब 7.21% का रिकॉर्ड बनाया।


  • Apr 18, 2026, 11:35 IST

    UP Board 10th 12th Result 2026: जल्द खत्म होगा इतंजार

    यूपी बोर्ड फाइनल एग्जाम 2026 के रिजल्ट को चेक करने के लिए इन 2 चीजों का इस्तेमाल करें।

    1. रोल नंबर

    2. एडमिट कार्ड 

  • Apr 18, 2026, 11:20 IST

    UP Board Result 2026 Live: स्क्रूटनी प्रक्रिया क्या होती है?

    UPMSP में स्क्रूटनी एक प्रक्रिया होती है, जिसमें छात्र अपने प्राप्त मार्क्स से संतुष्ट न होने पर अपनी आंसर-की को दोबारा चेक करवाने के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।

    इस प्रक्रिया में कॉपी को दोबारा पूरी तरह से चेक किया जाता है, बल्कि यह देखा जाता है कि:

    • सभी सवालों के मार्क्स सही तरीके से जोड़े गए हैं या नहीं। 
    • कहीं किसी आंसर के मार्क्स रह या छूट तो नहीं गए। 
    • टोटलिंग (जोड़) में कोई गलती तो नहीं है। 

    स्क्रूटनी के लिए छात्र को निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन रजिस्टर करना होता है। इसके लिए हर सब्जेक्ट की फीस भी देनी पड़ती है।


  • Apr 18, 2026, 10:40 IST

    UPMSP Class 10th, 12th Result 2026 Date LIVE: SMS से कैसे देखें स्कोर?

    SMS के जरिए यूपीएमएसपी 10वीं 12वीं रिजल्ट कैसे देखें:

    • अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं
    • निर्धारित फॉर्मेट में रोल नंबर टाइप करें (फॉर्मेट रिजल्ट के समय जारी होगा)
    • इसे बोर्ड द्वारा दिए गए नंबर पर भेजें
    • कुछ ही देर में आपका रिजल्ट SMS के रूप में मिल जाएगा
  • Apr 18, 2026, 10:15 IST

    UPMSP Class 10th, 12th Result 2026 Date LIVE: DigiLocker से कैसे देखें स्कोर?

    UPMSP यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र DigiLocker के जरिए भी अपना स्कोर आसानी से देख सकते हैं।

    DigiLocker से यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट कैसे देखें:

    • पहले digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें
    • लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं
    • “Education” सेक्शन में जाएं
    • UP Board (UPMSP) का विकल्प चुनें
    • कक्षा 10 या 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
    • अपना रोल नंबर दर्ज करें
    • आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी
  • Apr 18, 2026, 09:50 IST

    UPMSP Class 10th, 12th Result 2026 Date LIVE: रीचेकिंग का ऑप्शन भी है उपलब्ध

    यूपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होते है, तो वे अपनी कॉपी को रीचेकिंग करवा सकते है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। साथ ही, इस प्रक्रिया के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है। 


  • Apr 18, 2026, 09:20 IST

    UP Board Result 2026 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या घोषित किया जाएगा?

    UP बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिक्षा मंत्री 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करेंगे। साथ ही, एग्जाम में शामिल हुए कुल छात्रों की संख्या, पास प्रतिशत, लिंग-वार रिजल्ट, टॉपर्स के नाम, कम्पार्टमेंट एग्जाम से संबंधित डिटेल्स, और स्क्रूटनी जांच प्रक्रिया से जुड़े अपडेट्स के बारे में भी जानकारी दी जाती है।

  • Apr 18, 2026, 09:10 IST

    UP Board 10th 12th Result 2026 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होगा बोर्ड रिजल्ट

    UP बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। इस दौरान बोर्ड ऑफिशियल रिजल्ट की घोषणा के साथ-साथ कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी करेंगे।

  • Apr 18, 2026, 09:01 IST

    UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: रिजल्ट कैसे चेक करें।

    1. सबसे पहले upmsp.edu.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर जाकर UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

    3. यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ फिल करें।

    4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

  • Apr 18, 2026, 08:51 IST

    UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 Date And Time: कौन जारी करेगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट?

    यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट का ऐलान राज्य के शिक्षा मंत्री व बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव करेंगे। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

  • Apr 18, 2026, 08:43 IST

    UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट डेट - टाइम कब और कहां होगा जारी?

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 की डेट और टाइम की जानकारी पहले ही जारी कर दी जाएगी। साथ ही, बोर्ड रिजल्ट की डेट और टाइम की घोषणा ऑफिशियल एक्स (Twitter) हैंडल @upboardpryj पर करेगा।

  • Apr 18, 2026, 08:37 IST

    UP Board 12th Result 2026: 12वीं के लिए पासिंग मार्क्स

    यूपी बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए भी 33 प्रतिशत मार्क्स की जरूरत पड़ती है। किसी भी स्ट्रीम यानी (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) के छात्रों को प्रैक्टिल और थ्योरी दोनों को मिलाकर 33 नंबर लाने होते है।

  • Apr 18, 2026, 08:32 IST

    UP Board 10th Class Passing Marks: 10वीं के लिए पासिंग मार्क्स

    यूपी बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए छात्रों को हर सब्जेक्ट में न्यूनतम 33 नंबर लाने होंगे। साथ ही, एक या एक से ज्यादा सब्जेक्ट में 33 नंबर से कम आए, तो आप फेल माने जाएंगे। ऐसे में स्टूडेंट्स को रिजल्ट सुधारने के लिए कंपार्टमेंट का पेपर देना होता है।


  • Apr 18, 2026, 08:21 IST

    UP Board 10th, 12th Result 2026 कब आएगा?

    यूपी बोर्ड (UPMSP) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जल्द जारी हो सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 तक जारी होने की संभावना है। साथ बी, बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन भी पूरा कर लिया है। 

    साथ ही, पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए रिजल्ट 20 अप्रैल के बाद ही जारी होगा। हालांकि, अभी तक UPMSP की ओर से रिजल्ट की ऑफिशइयल डेट और टाइम की घोषणा नहीं की गई है।

  • Apr 18, 2026, 08:15 IST

    UP Board Result 2026 Live: 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटर) का रिजल्ट देखने के लिए लॉगिन डिटेल्स

    यूपी बोर्ड (UPMSP) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को इन जरूरी लॉगिन डिटेल्स की आवश्यकता होगी। यहां से जानें वे डिटेल्स क्या है। 

    1. जिला

    2. वर्ष

    3. रोल नंबर 

    4. कैप्चा कोड

  • Apr 18, 2026, 08:08 IST

    UP Board Result 2026 LIVE: ऑफिशियल वेबसाइट से कैसें देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट

    छात्र 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दी गई ऑफिशियल वेबसाइट से चेक करें। 

    1. upresults.nic.in 
    2. upmsp.edu.in 
    3. results.upmsp.edu.in
  • Apr 18, 2026, 08:04 IST

    UP Board 10th 12th Result 2026: रिजल्ट का इंतेजार जल्द होगा खत्म

    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के फाइनल एग्जाम 2026 का रिजल्ट जल्द ही ऑफिशियल तौर पर घोषित किया जाएगा। छात्र रोल नंबर और अन्य डिटेल्स को सुरक्षित रख।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More

Trending

Latest Education News