UKSSSC Vacancy 2026: उत्तराखंड असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, ये रहा डायरेक्ट लिंक
UKSSSC Vacancy 2026: यूकेएसएसएससी में असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर, सीनियर मिल्क इंस्पेक्टर और फार्मासिस्ट पदों के लिए आज (दिनांक 21 जून 2026) ऑनलाइन आवेदन करने का आखिरी मौका है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इन पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के चयन में लिखित परीक्षा और दस्तावेजों का सत्यापन शामिल है।
UKSSSC Vacancy 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) में असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर, सीनियर मिल्क इंस्पेक्टर और फार्मासिस्ट पदों के लिए ऑनलाइन करने हेतु आज यानी दिनांक 21 जून 2026 अंतिम तिथि है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कृषि एवं पशुपालन विभाग में कुल 90 रिक्त पदों को भरा जाना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए अंतिम तिथि से पहले ही अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
UKSSSC Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
इच्छुक उम्मीदवार यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 01 जून, 2026 को शुरू हुई थी और 21 जून, 2026 को आज आवेदन करने की तिथि समाप्त हो रही है। वहीं, आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडों 24 जून से 26 जून 2026 तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने से पहले अपने एजुकेशनल सहित अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले तैयार रखने चाहिए। पदों के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार की सुविधा हेतु डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में भी दिया गया है।
| यूकेएसएसएससी में निहित पदों के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक |
UKSSSC Vacancy 2026 - हाइलाइट्स
यूकेएसएसएससी में निहित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ता से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन फीस और आवेदन करने संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां सहित अन्य जानकारी निहित है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) |
| विभाग का नाम | कृषि एवं पशुपालन विभाग |
| पद का नाम | असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर, सीनियर मिल्क इंस्पेक्टर और फार्मासिस्ट पद |
| रिक्त पदों की संख्या | 90 |
| नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 01 जून 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 21 जून 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | sssc.uk.gov.in |
UKSSSC Vacancy 2026 Eligibility Criteria
यूकेएसएसएससी में सहायक कृषि अधिकारी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। सीनियर मिल्क इंस्पेक्टर और फार्मासिस्ट पदों के लिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन के अनुसार शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।
UKSSSC Vacancy 2026 ऑनलाइ आवेदन कैसे करें?
यूकेएसएसएससी में निहित पदों के चयन में कुल दो चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अनुमानित तिथि 26 जुलाई 2026 बताई जा रही है। दूसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
-
UKSSSC Vacancy 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.