AFCAT 2 Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना में 379 रिक्त पदों के लिए आज आखिरी मौका, जल्दी करें Apply

Last Updated: Jun 21, 2026, 10:48 IST

AFCAT 2 Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना ने दिनांक 20 मई 2026 को एयरफोर्स कोर्स एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के तहत कुल 379 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। आज इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवदेन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।  

AFCAT 2 Recruitment 2026
AFCAT 2 Recruitment 2026

AFCAT 2 Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना ने दिनांक 20 मई 2026 को एयरफोर्स कोर्स एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के तहत कुल 379 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। आज इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवदेन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक है। उनके पास यह आखिर मौका है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मई 2026 से शुरू हो चुके थे और शुरुआत में आवेदन की आखिरी तारीख 19 जून रखी गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 21 जून 2026 कर दिया गया। 

AFCAT 2 Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक 

भारतीय वायु सेना में एयरफोर्स कोर्स एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के तहत पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने संबंध तिथियां सहित अन्य जानकारी निहित है। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक टेबल में भी दिया गया है। 

भारतीय वायु सेना एयरफोर्स कोर्स एडमिशन टेस्ट (AFCAT) ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक 

क्लिक करें 

AFCAT 2 Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

भारतीय वायु सेना में एयरफोर्स कोर्स एडमिशन टेस्ट के तहत भर्ती  उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, जो फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) ब्रांच, एनसीसी (NCC) स्पेशल एंट्री और GATE के जरिए ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) में शामिल होना चाहते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए अंतिम तिथि से पहले ही अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। एएफसीएटी 2 2026 की परीक्षा 08 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

भारतीय वायु सेना (IAF) 

टेस्ट का नाम 

एयरफोर्स कोर्स एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 

ब्रांच 

फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) ब्रांच, एनसीसी (NCC) स्पेशल एंट्री 

रिक्त पदों की संख्या 

379 

नोटिफिकेशन 

जारी

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

20 मई 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

21 जून 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

indianairforce.nic.in 

AFCAT 2 Recruitment 2026 Eligibility Criteria

भारतीय वायु सेना में निहित पदों की पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास साइंस/टेक्निकल में 12वीं (गणित, फिजिक्स और इंग्लिश) में कम से कम 50 प्रतिशत अंक या 50 प्रतिशत अंकों के साथ अन्य स्ट्रीम में किसी भी विषय से 12वीं पास (कुल 50 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी में भी 50 प्रतिशत अंक) के अलावा 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों का जन्म 01 जुलाई 2005 और 01 जनवरी 2010 के बीच होना चाहिए। केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं।  

AFCAT 2 Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

भारतीय वायु सेना में निहित 370 पदों के चयन में कुल पांच चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट होगा। तीसरे चरण में अनुकूलनशीलता की परीक्षा होगी। चौथे चरण में मेडिकल होगा और पांचवें व अंतिम चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगाआप इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स के जरिए कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले भारतीय वायु सेना की ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाएं। 

  • AFCAT 2 Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

ये भी पढ़ें: (OUT) 70th BPSC Final Result 2026: बीपीएससी 70वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 21, 2026, 10:48 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News