NTA UGC NET 2026 Exam: कल से एग्जाम शुरू, यहां चेक करें शिफ्ट टाइमिंग और जरूरी गाइडलाइंस

Last Updated: Jun 21, 2026, 15:21 IST

NTA UGC NET 2026 Exam: एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा 2026 दिनांक 22 जून से 30 जून 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि कुल 3 घंटे की होगी। एनटीए ने यूजीसी नेट की परीक्षा पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें कुल 87 विषय शामिल होंगे। 

NTA UGC NET 2026 Exam
NTA UGC NET 2026 Exam

NTA UGC NET 2026 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.nta.ac.in पर यूजीसी नेट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2026 (CBT) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा दिनांक 22 जून से 30 जून 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक होगी। एनटीए यूजीसी नेट की परीक्षा कुल 87 विषयों में आयोजित की जाएगी और परीक्षा कुल 3 घंटे की होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड पर दी गई अपनी परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र को अच्छे से चेक कर लें और एग्जाम डे गाइडलाइंस को ध्यानपूर्वक पढ़ें। 

NTA UGC NET 2026 Exam Shift Timings 

उम्मीदवारों और विषय की संख्या को देखते हुए यूजीसी नेट परीक्षा 2026 प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पेपर I और II एक ही शिफ्ट में एक साथ आयोजित किए जाएंगे, और एक शिफ्ट के लिए आवंटित कुल समय तीन घंटे (180 मिनट) होगा। उम्मीदवारों को अपनी पसंद की शिफ्ट चुनने की अनुमति नहीं है। एनटीए द्वारा उन्हें रैंडम आधार पर तारीख, शिफ्ट और केंद्र आवंटित किए जाते हैं।

विवरण 

शिफ्ट-1

शिफ्ट-2

रिपोर्टिंग टाइम 

सुबह 7.30 बजे (लगभग) 

दोपहर 1.30 बजे (लगभग) 

गेट बंद होने का समय 

सुबह 8.30 बजे (लगभग) 

दोपहर 2.30 बजे (लगभग) 

परीक्षा शुरू होने का समय

सुबह 9.00 बजे 

दोपहर 3.00 बजे 

परीक्षा समाप्त होने का समय

दोपहर 12.00 बजे 

शाम 6.00 बजे 

परीक्षा की अवधि 

3 घंटे (180 मिनट) 

3 घंटे (180 मिनट)

कुल पेपर 

पेपर 1 और पेपर 2 (दोनों) 

पेपर 1 और पेपर 2 (दोनों)

NTA UGC NET 2026 सब्जेक्ट वाइज परीक्षा शेड्यूल  

यूजीसी नेट (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और पीएचडी कोर्स में प्रवेश के लिए पात्रता का आकलन करती है। यूजीसी नेट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल के लिए नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

परीक्षा की तिथि 

शिफ्ट-1 (सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक) 

(दोपहर 3.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक)

22 जून 2026 

विजुअल आर्ट, संग्रहालय विज्ञान एवं संरक्षण, पंजाबी, तमिल, भूगोल, मराठी, श्रम कल्याण/मानव संसाधन प्रबंधन, संथाली 

कंप्यूटर साइंस और एप्लीकेशन,पर्शियन, रशियन, बंगाली, होम साइंस, म्यूजिम, जनसंख्या अध्ययन

23 जून 2026

लोक प्रशासन, शिक्षा, समाज कार्य, मलयालम, उर्दू, अपराध शास्त्र, प्रदर्शन कला, जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा, लोक साहित्य

जनसंचार एवं पत्रकारिता, इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान, महिला अध्ययन, विधि, तेलुगु, फोरेंसिक विज्ञान, नेपाली, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, दर्शनशास्त्र

24 जून 2026

राजनीति विज्ञान, धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन, जापानी, डोगरी 

वाणिज्य, रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन, भारतीय संस्कृति, बौद्ध/जैन/गांधीवादी अध्ययन, राजस्थानी, भाषा विज्ञान

25 जून 2026

अंग्रेजी, चीनी, कोंकणी, स्पेनिश, कश्मीरी 

इतिहास, पाली, प्राकृत, तुलनात्मक साहित्य

29 जून 2026

हिंदी, अरब संस्कृति और इस्लामी अध्ययन, भारतीय ज्ञान प्रणाली, मणिपुरी, कन्नड़, जर्मन, सिंधी, फ्रेंच 

मनोविज्ञान, मैथिली, अरबी, प्रबंधन, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत पारंपरिक विषय, आयुर्वेद जीव विज्ञान, आपदा प्रबंधन

30 जून 2026

अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान, हिंदू अध्ययन, नृविज्ञान, बोडो, गुजराती, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, मानवाधिकार और कर्तव्य

असमिया, समाजशास्त्र, योग, पर्यटन प्रशासन, पुरातत्व, ओड़िया, सामाजिक चिकित्सा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य, सांख्यिकी, वानिकी

NTA UGC NET 2026 Exam Pattern 

एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा 2026 का पैटर्न का समझने के लिए आप नीचे टेबल में देख सकते हैं। इससे आपको काफी मदद मिल सकती है। 

विवरण 

पेपर-1

पेपर-2

विषय 

सामान्य अभिरुचि (टीचिंग व रिसर्च) 

मुख्य विषय 

प्रश्नों की संख्या 

50

100

अधिकतम अंक 

100

200

नेगेटिव मार्किंग 

None

None

परीक्षा का मोड 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 

परीक्षा की अवधि 

3 घंटे (180 मिनट) 

3 घंटे (180 मिनट) 

कुल प्रश्न 

150 (संयुक्त)

150 (संयुक्त)

कुल अंक 

300 (संयुक्त)

300 (संयुक्त)

एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा 2026 संबंधी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड की कॉपी के साथ एक आईडी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना आवश्यक है। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 21, 2026, 15:21 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News