UK Board 10th, 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Uttarakhand Board of School Education) 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे यूके बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के वर्ष 2026 के परिणाम जारी करने वाला है। यूके बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, छात्र DigiLocker और SMS के माध्यम से भी अपना यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक कर पाएंगे।
Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026-हाइलाइट्स
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थीं। कक्षा 10 में करीब 1,12,266 और कक्षा 12 में लगभग 1,02,986 छात्र शामिल हुए। अब सभी छात्र रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। यूके बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है।
|
विवरण |
जानकारी |
|
बोर्ड का नाम |
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) |
|
परीक्षा का नाम |
यूके बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 |
|
परीक्षा तिथि |
फरवरी–मार्च 2026 |
|
रिजल्ट जारी होने की तिथि |
25 अप्रैल 2026 (सुबह 10 बजे) |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
|
|
रिजल्ट पोर्टल |
यूके बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट 2026 कब आएगा?
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने फरवरी–मार्च 2026 में परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित कीं और अब कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परिणाम 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा।
UK 10th 12th Result 2026 कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
-
फिर होम पेज पर कक्षा 10 या कक्षा 12 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना रोल नंबर और ज़रूरी जानकारी डालें।
-
रिजल्ट देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
यूके बोर्ड 10वीं, 12वीं की प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और सेव करें।
SMS के माध्यम से कैसे देखें उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026?
-
सबसे पहले अपने फ़ोन पर SMS एप्लिकेशन खोलें और एक नया मैसेज लिखें।
-
UK बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए, दिए गए फ़ॉर्मेट में SMS टाइप करें:
-
कक्षा 10 के लिए: UK10<space>ROLL NUMBER या कक्षा 12 के लिए: T12<space>Roll number
-
लिखे हुए इस SMS को 5676750 पर भेजें।
-
कुछ मिनट बाद UBSE रिजल्ट 2026 उनके फोन पर प्राप्त होगा।
DigiLocker पर कैसे देखें यूके बोर्ड रिजल्ट 2026?
-
सबसे पहले DigiLocker वेबसाइट ओपन करें या ऐप डाउनलोड करें।
-
फिर अपने मोबाइल नंबर के साथ अन्य जरूरी जानकारी डाल कर लॉगिन करें।
-
अब आप स्क्रीन पर दिख रहे“Education” सेक्शन में जाएं।
-
फिर UBSE रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
अब मांगे गए आवश्यक विवरण दर्ज करें।
-
आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। इसे डाउनलोड करें।
उत्तराखंड बोर्ड परिणाम 2026 लिंक
छात्र उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट को नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए आसानी से देख सकते हैं।
-
ubse.uk.gov.in
-
uaresults.nic.in
-
DigiLocker
-
SMS

Comments
All Comments (0)
Join the conversation