NTA NTET 2026 City Intimation Slip: NTET की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, यहां से पाएं Direct Link

Last Updated: Apr 21, 2026, 18:03 IST

NTA ने नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/ntet पर जारी कर दी गई है। छात्र यहां से जानें स्लिप को डाउनलोड करने का तरीका। 

NTET 2026 City Intimation Slip Out
NTET 2026 City Intimation Slip Out

NTET 2026 City Intimation Slip Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/ntet पर जारी कर दी गई है, जो छात्र इस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, वे अब जान सकते हैं कि उनका एग्जाम सेंटर किस शहर में होगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 11 मार्च से शुरू हुए थे। साथ ही, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 2 अप्रैल 2026 थी। छात्रों के लिए भुगतान करने की लास्ट डेट 3 अप्रैल 2026 रखी गई थी। 28 अप्रैल को आयोजित होने वाला यह एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड होगा। साथ ही, यह एग्जाम 120 मिनट के लिए आयोजित होगा।  

NTET 2026: एग्जाम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

NTA द्वारा आयोजित की जाने वाले यह एग्जाम उन पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के लिए है, जो आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी जैसे भारतीय चिकित्सा प्रणालियों में टीचर बनने का सपना देख रहे है। छात्र नीचे दी गई टेबल से देखें सभी डिटेल्स। 

इवेंट  महत्वपूर्ण जानकारी
एग्जाम का नाम नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) 2026
आयोजक संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
एग्जाम की डेट 28 अप्रैल, 2026
एग्जाम मोड कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
सिटी स्लिप रिलीज डेट 20 अप्रैल, 2026
ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/ntet

City Intimation Slip क्या है? 

कई छात्र 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' को ही अपना एडमिट कार्ड समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन स्लिप में काफी फर्क होता है। यह फर्क जानने के लिए छात्र नीचे देखें। 

  • सिटी स्लिप: यह केवल आपको यह बताने के लिए है कि आपका एग्जाम किस शहर में है, ताकि आप अपनी यात्रा की योजना (ट्रेन/बस बुकिंग) समय पर बना सकें।
  • एडमिट कार्ड: इसमें आपके एग्जाम सेंटर का पूरा पता, रोल नंबर और रिपोर्टिंग टाइम दिया होगा, जो एग्जाम से कुछ दिन पहले अलग से जारी किया जाएगा।

सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें? (Step-by-Step)

NTET एग्जाम में हिस्सा लेने वाले छात्रों को एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप को डाउनलोड करना होगा। सभी छात्र यहां से जानें डाउनलोड करने के स्टेप्स। 

1. NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/ntet पर जाएं।

2. होमपेज पर "Advance Intimation of Examination City for NTET - 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करें।  

4. स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी पिन भरें और Submit बटन पर क्लिक करें।

5. आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी। 

6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट ले लें।

यहां भी पढ़े: ICSE Class 10th Result 2026: CISCE 10वीं रिजल्ट जल्द होगा जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट्स

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 21, 2026, 18:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News