SSC CHSL Result 2026: एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF
SSC CHSL Result 2026: एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीएचएसएल की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CHSL Final Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को कंबाइंड हायर सेकंड्री (10+2) लेवल परीक्षा, 2025 का फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसकी टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट 27 फरवरी 2026 को जारी किया गया था। टियर-2 की परीक्षा अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 13,395 उम्मीदवारों शामिल हुए थे। इन उम्मीदवारों के सीकेटी और स्किल/टाइपिंग टेस्ट के बाद 3,515 उम्मीदवारों को 19 जून से 25 जून 2026 के बीच डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था।
अब एसएससी सीएचएसएल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फाइनल रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3,000 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाना है।
Also Check- SSC CHSL Final Result 2026
SSC CHSL Sarkari Result 2026 डाउनलोड लिंक
एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के जरिए क्लर्क, एलडीसी, डीईओ और जेएसए सहित अन्य रिक्त पदों को भरा जाएगा। फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
| एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट नोटिस 2026 डाउनलोड लिंक | |
| एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक |
SSC CHSL Result 2026 Final Result - हाइलाइट्स
एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के चयन में टियर-1 लिखित परीक्षा, टियर-2 लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल थी। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| पद का नाम | क्लर्क, एलडीसी, डीईओ और जेएसए सहित अन्य रिक्त पद |
| रिक्त पदों की संख्या | 3522 |
| परीक्षा का नाम | एसएससी सीएचएसएल परीक्षा |
| टियर-1 परीक्षा तिथि | 12-30 नवंबर 2025 |
| टियर-1 परीक्षा रिजल्ट | 27 फरवरी 2026 |
| टियर-2 परीक्षा तिथि | अप्रैल 2026 |
| डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन | 19 जून से 25 जून 2026 तक |
| फाइनल रिजल्ट तिथि | 07 अक्टूबर 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ssc.gov.in |
SSC CHSL Final Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और Notice Board देखें।
-
Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2025 - Declaration of Final Result पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
-
रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें।
SSC CHSL Result 2026 PDF Download
एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीएचएसएल की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट PDF के रूप में जारी किया गया है। PDF में चयनित किए गए उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दिए गए हैं। अभ्यर्थी Ctrl+F का उपयोग करके अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
SSC CHSL Result 2026 Date
एसएससी की ओर से दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को शाम 7.00 बजे के बाद कंबाइंड हायर सेकंड्री (10+2) लेवल परीक्षा, 2025 का फाइनल रिजल्ट 2026 जारी किया गया। इसमें चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को जल्द जॉइनिंग लेटर दिया जाएगा, जिसकी जानकारी एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी।
SSC CHSL Result 2026 Merit List
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को कंबाइंड हायर सेकंड्री (10+2) लेवल परीक्षा, 2025 का फाइनल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट की PDF मेरिट लिस्ट के रुप में हैं। कैंडिडेट्स ऊपर लेख में दिए गए लिंक के माध्यम से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.