BPSC Pre 2026: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बीपीएससी 72वीं प्री-एग्जाम पोस्टपोन, bpsc.bihar.gov.in पर नई एग्जाम डेट जल्द!

Last Updated: Oct 7, 2026, 17:50 IST

BPSC Pre 2026 Postponed Again: बिहार 72वीं संयुक्त प्रारंभिक एग्जाम प्रशासनिक कारणों से एक बार फिर पोस्टपोन हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BPSC जल्द ही bpsc.bihar.gov.in पर नई एग्जाम डेट और रिवाइज्ड शेड्यूल जारी करेगा। 

BPSC 72nd Prelims Exam Postponed
BPSC 72nd Prelims Exam Postponed

Bihar BPSC 72nd Prelims Exam Postponed 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रतियोगी एग्जाम की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि आयोग ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए बिहार 72वीं प्रारंभिक प्रतियोगी एग्जाम 2026 (BPSC 72nd CCE Prelims) को एक बार फिर से पोस्टपोन करने का ऐलान और निर्णय लिया है। BPSC 72nd CCE Prelims एग्जाम का आयोजन 25 अक्टूबर को किया जा रहा था। साथ ही, उससे पहले यह एग्जाम 26 जुलाई को भी करवाई जा रही थी। 

मीडिया रिपोर्ट की माने तो पहले निर्धारित किए गए एग्जाम शेड्यूल को तत्काल प्रभाव से टाल दिया गया है। साथ ही, नई एग्जाम डेट्स का ऐलान जल्द ही ऑफिशियल पोर्टल bpsc.bihar.gov.in पर किया जाएगा।

BPSC 72nd CCE Prelims 2026: लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार 72वीं संयुक्त प्रारंभिक एग्जाम से संबंधित महत्वपूर्ण डिटेल्स और अभी की स्थिति को देखते हुए छा6 एग्जाम से जुड़ी मुख्य जानकारी के बारे में जानने के लिए यहां देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

एग्जाम आयोजक निकाय 

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)

एग्जाम का नाम 

72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी एग्जाम (72nd CCE Prelims)

एग्जाम की वर्तमान स्थिति (Exam Status)

पोस्टपोन 

नई एग्जाम डेट 

जल्द जारी की जाएगी 

एग्जाम मोड 

ऑफलाइन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

bpsc.bihar.gov.in

BPSC 72nd Prelims Exam Postponed: पोस्टपोन का कारण और नया अपडेट

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सुचारू एग्जाम संचालन की तैयारियों की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है:

  • ऑफिशियल नोटिस: आयोग ने अभी तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑफिशियल नोटिस नहीं किया है। परंतु, रिपोर्ट के अनुसार रिवाइज्ड एग्जाम डेट का कैलेंडर जल्द जारी किया जाएगा। साथ ही, 72वीं प्रारंभिक एग्जाम के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने का पूरा शेड्यूल भी जारी किया जाएगा।
  • भ्रामक खबरों से बचें: छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया पर तैर रही किसी भी असत्यापित डेट या अफवाह पर भरोसा न करें। छात्र केवल बीपीएससी के ऑफिशियल विज्ञापनों पर ही ध्यान दें।

BPSC 72nd CCE Prelims New Exam Date 2026 कैसे चेक करें? 

नई एग्जाम डेट जारी होने के बाद छात्र इन निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. बिहार लोक सेवा आयोग के आधिकारिक पोर्टल bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध 'Important Notice' या 'Latest Updates' सेक्शन में जाएं।
  3. Important Notice: Regarding New Examination Date for 72nd Combined (Preliminary) Competitive Examination वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर एग्जाम डेट का PDF खुल जाएगा।
  5. इसे अपने मोबाइल या सिस्टम में सुरक्षित करें और प्रिंटआउट ले लें।

यहां भी पढ़े: CGSOS 2026: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल 10वीं-12वीं का एग्जाम शेड्यूल जारी, sos.cg.nic.in से करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 7, 2026, 17:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News