MPPSC Exam 2027: अब साल में दो बार होगा राज्य सेवा परीक्षा का आयोजन, सीएम मोहन यादव का ऐलान
MPPSC Exam 2027: एमपी सीएम मोहन यादव ने राज्य सेवा परीक्षा को साल में दो बार आयोजित करनी की घोषणा की है। सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को फ्री कोचिंग राज्य के 55 जिलों के सरकारी कॉलेजों में दी जाएगी।
MPPSC Exam 2027: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य सेवा परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। अब मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किए जाने की योजना है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को अधिक अवसर मिल सकेंगे और भर्ती प्रक्रिया को भी गति मिलने की उम्मीद है।
MPPSC परीक्षा साल में दो बार कराने की तैयारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सेवा परीक्षा का आयोजन अब वर्ष में दो बार किया जाएगा। वर्तमान में MPPSC राज्य सेवा परीक्षा का आयोजन साल में एक बार किया जाता है। परीक्षा प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होते हैं। पूरी प्रक्रिया में काफी समय लगने के कारण उम्मीदवारों को अगले अवसर के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।
साल में दो बार परीक्षा आयोजित होने से उम्मीदवारों को अपनी तैयारी और प्रदर्शन के आधार पर जल्द दोबारा अवसर मिल सकेगा। इससे भर्ती प्रक्रिया को तेज करने में भी मदद मिल सकती है।
2027 से लागू होने की उम्मीद
इस नई व्यवस्था को वर्ष 2027 से लागू किए जाने की उम्मीद है। हालांकि परीक्षा का कैलेंडर, आवेदन की तारीख, प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की तिथियां और पदों की संख्या MPPSC की आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से स्पष्ट की जाएंगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट और जारी होने वाले परीक्षा कैलेंडर पर नजर बनाए रखें।
उम्मीदवारों को क्या होगा फायदा ?
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा साल में दो बार होने से सबसे बड़ा लाभ उम्मीदवारों को मिलेगा। एक प्रयास में सफल नहीं होने वाले उम्मीदवारों को अगले प्रयास के लिए पूरे एक साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अपनी तैयारी के स्तर को परखने और कमियों को दूर करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।
इसी के साथ उम्मीदवारों की तैयारी के लिए कोचिंग सुविधा भी उपलब्ध कराएगी। फ्री कोचिंग राज्य के सभी 55 जिलों के सरकारी कॉलेजों में दी जाएगी।
इसके अलावा, नियमित रूप से परीक्षा आयोजित होने से विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया में भी तेजी आने की संभावना है। हालांकि कितने पदों पर भर्ती होगी और दोनों परीक्षाओं के लिए अलग-अलग पद विज्ञापित होंगे या नहीं, इसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के बाद ही स्पष्ट होगी।
युवाओं के लिए अहम फैसला
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मध्य प्रदेश की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल है। इसके माध्यम से प्रशासनिक एवं विभिन्न राज्य सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है। ऐसे में साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने का निर्णय प्रदेश के प्रतियोगी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उम्मीदवारों को अभी से अपना सिलेबस, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और नियमित मॉक टेस्ट के साथ तैयारी मजबूत करनी चाहिए।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.