SSB Constable Tradesman Admit Card 2026: एसएसबी कांस्टेबल PET-PST परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
SSB Constable Tradesman Admit Card 2026: सशस्त्र सीमा बल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एसएसबी कांस्टेबल PET-PST परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस फिजिकल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन विवरण का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSB Constable Tradesman Admit Card 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर एसएसबी कांस्टेबल PET-PST परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से एसएसबी कांस्टेबल के कुल 827 रिक्त पदों को भरना चाहता है। एसएसबी कांस्टेबल PET-PST परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा भरकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
SSB Constable Tradesman Physical Test Details 2026
एसएसबी कांस्टेबल PET/PST की परीक्षा अगस्त के तीसरे हफ्ते से देश के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जाएगी। इन पदों के सलेक्शन में PET/PST, लिखित परीक्षा, ट्रेड/स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। सलेक्शन के सभी स्टेप्स को क्वालीफाई करने के बाद कांस्टेबल (वेटेनरी, ड्राइवर, ट्रेड्समैन व नर्सिंग) के पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
SSB Constable Tradesman Admit Card Kab Aayega
एसएसबी कांस्टेबल भर्ती PET/PST की परीक्षा का एडमिट कार्ड 8 अगस्त 2026 को सशस्त्र सीमा बल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स को पहले से तैयार रखें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और पासपोर्ट शामिल है। अगर एडमिट कार्ड पर फोटो साफ नहीं है, तो दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर जाएं।
SSB Constable Tradesman Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक
एसएसबी कांस्टेबल PET-PST परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, परीक्षा केंद्र का नाम, रिपोर्टिंग टाइम / गेट बंद होने का समय और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश होेते हैं। उम्मीदवार की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक नीचे टेबल में दिया गया है।
| एसएसबी कांस्टेबल PET-PST परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक |
SSB Constable Tradesman Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
एसएसबी कांस्टेबल PET-PST परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन देखें।
-
SSB Constable Tradesman Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा भरें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
-
एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स को चेक करें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.