AFCAT 2 Cut Off 2026: एफकैट 2 अनुमानित कट-ऑफ मार्क्स, यहां चेक करें न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक

Last Updated: Aug 8, 2026, 17:47 IST

AFCAT 2 Cut Off 2026: भारतीय वायु सेना (IAF) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एफकैट 2 कट-ऑफ 2026 जारी करेगा। आमतौर पर कट-ऑफ परीक्षा समाप्त होने के तकरीबन एक महीने के बाद जारी होती है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा समाप्त होने के बाद लेख में नीचे अनुमानित कट-ऑफ देख सकते हैं। 

AFCAT 2 Cut Off 2026
AFCAT 2 Cut Off 2026

AFCAT 2 Cut Off 2026: भारतीय वायु सेना (IAF) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एफकैट 2 कट-ऑफ 2026 जारी करेगा। आमतौर पर कट-ऑफ परीक्षा समाप्त होने के तकरीबन एक महीने के बाद जारी होती है।  8 अगस्त 2026 को आयोजित इंडियन एयर फोर्स एफकैट 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार, कट-ऑफ अंक लिस्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। फिलहाल उम्मीदवार परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल पिछले, कई सालों के ट्रेंड्स और कुल प्रतिस्पर्धा के आधार पर एफकैट 2 की अनुमानित कट-ऑफ 2026 देख सकते हैं। 

एएफकैट 2026 कट-ऑफ सलेक्शन प्रोसेस के अगले स्टेप्स के लिए अर्हता प्राप्त करने हेतु आवश्यक न्यूनतम अंक है। जो उम्मीदवार कट-ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें वायु सेना चयन बोर्ड (AFSB) इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आपको यह भी याद रखना चाहिए कि केवल कट-ऑफ ही सलेक्शन ही गारंटी नहीं है।  आपको परीक्षा के सभी स्टेप्स को पास करना आवश्यक है। एफकैट परीक्षा भारतीय वायु सेना की फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। 

AFCAT 2026 Exam 2 Analysis

AFCAT 2  Expected Cutoff 2026

8 अगस्त 2026 को एफकैट 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे अनुमानित   कट-ऑफ अंक देख सकते हैं। अनुमानित कट-ऑफ प्रश्नपत्र के डिफिकल्टी लेवल,  परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की संख्या, रिक्तियों और पिछले वर्ष के कट-ऑफ रुझानों जैसे कई कारकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। 

AFCAT Expected Cutoff 2026 

नीचे टेबल में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल ब्रांच के लिए एफकैट 2 परीक्षा 2026 के अनुमानित कट-ऑफ अंक दिए गए हैं।

परीक्षा 

अधिकतम अंक 

अनुमानित कट-ऑफ मार्क्स 2026 

एफकैट 2 2026 

300

120-129

टेक्निकल ब्रांच

300

100-110

AFCAT 2  Cut Off 2026 को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स 

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि यूपीएससी सीएमएस परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। यूपीएससी सीएमएस कट-ऑफ कई फैक्टर्स के आधार पर निर्धारित की जाती है। नीचे कुछ फैक्टर्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल - यूपीएससी सीएमएस कट-ऑफ लिस्ट परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल पर निर्भर करती है। प्रश्न पत्र जितना कठिन होगा, कट-ऑफ उतनी ही कम होगी, और प्रश्न पत्र जितना आसान होगा, कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी। 

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या - अगर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो इसका मतलब होगा कि कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी और उम्मीदवारों की संख्या कम होने से कट-ऑफ भी कम होगी।

रिक्तियों की संख्या - रिक्तियों की संख्या हमेशा कट-ऑफ लिस्ट को प्रभावित करती है।  रिक्तियों की संख्या कम होने से कट-ऑफ हाई जाती है और रिक्तियों की संख्या ज्यादा होने से कट-ऑफ कम हो जाती है। 

उम्मीदवारों का एग्जाम में प्रदर्शन - उम्मीदवारों का ओवरऑल प्रदर्शन भी कट-ऑफ अंकों को प्रभावित करता है। यदि बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कट-ऑफ अंक भी अधिक होंगे। 

पिछले 5 सालों की एफकैट कट-ऑफ 

एएफकैट 2026 कट-ऑफ सलेक्शन प्रोसेस के अगले स्टेप्स के लिए अर्हता प्राप्त करने हेतु आवश्यक न्यूनतम अंक है। आप नीचे टेबल में पिछले सालों की कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं। 

साल 

एएफकैट 1 कट-ऑफ (300 में से)

एएफकैट 2 कट-ऑफ (300 में से)

एएफकैट 2026

110

जल्द अपडेट 

एएफकैट 2025

121

140

एएफकैट 2024

137

139

एएफकैट 2023

155

151

एएफकैट 2022

157

157

एएफकैट 2021

165

157

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एएफकैट 2 परीक्षा 2026 के रिजल्ट और कट-ऑफ अंकों से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए भारतीय वायु सेना की ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर विजिट करते रहें।  

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 8, 2026, 17:47 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News