AAI Junior Executive 2026 Notification: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे करें आवेदन

Last Updated: Aug 8, 2026, 14:15 IST

AAI Junior Executive 2026 Notification: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जूनियर एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

AAI Junior Executive 2026 Notification
AAI Junior Executive 2026 Notification

AAI Junior Executive 2026 Notification: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट aai.aero पर जूनियर एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल विज्ञापन संख्या 12/2026/CHQ/DR-CBT के अंतर्गत कुल 389 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 8 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।  

AAI Recruitment 2026 Apply Online

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट के साथ नीचे टेबल में भी उपलब्ध कराया गया है। 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया जूनियर एग्जीक्यूटिव ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक 

क्लिक करें 

Airport Authority of India Junior Executive Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर पदों के चयन में सीबीटी परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन, फिजिकल मेजरमें टेस्ट (PMT), ड्राइविंग टेस्ट, फिजिकल एंडयोरेंस टेस्ट और इंटरव्यू शामिल है। भर्ती से जुड़ी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया

पद का नाम 

जूनियर एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर 

रिक्त पदों की संख्या 

389

विज्ञापन संख्या 

12/2026/CHQ/DR-CBT 

नोटिफिकेशन 

जारी 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

8 अगस्त 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

7 सितंबर 2026

चयन के चरण 

सीबीटी परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन, फिजिकल मेजरमें टेस्ट (PMT), ड्राइविंग टेस्ट, फिजिकल एंडयोरेंस टेस्ट और इंटरव्यू

ऑफिशियल वेबसाइट 

aai.aero

AAI Junior Executive Recruitment 2026 वैकेंसी डिटेल्स 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में  जूनियर एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर के पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं। 

पद का नाम 

कुल पद

मैनेजर (सिविल इंजीनियर)

145

मैनेजर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियर)

16

मैनेजर (वित्त / फाइनेंस)

34

मैनेजर (सूचना प्रौद्योगिकी / आईटी)

05

मैनेजर (वास्तुकला / आर्किटेक्चर)

04

मैनेजर (कानून / लॉ)

02

मैनेजर (फायर सर्विसेज)

14

मैनेजर (संचालन / ऑपरेशंस)

28

मैनेजर (वाणिज्यिक / कमर्शियल)

09

मैनेजर (कॉर्पोरेट प्लानिंग एंड मैनेजमेंट सर्विसेज)

01

मैनेजर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन / कॉर्पोरेट संचार) 

02

जूनियर एग्जीक्यूटिव (वित्त / फाइनेंस) 

36 

जूनियर एग्जीक्यूटिव (कानून / लॉ) 

06 

जूनियर एग्जीक्यूटिव (संचालन / ऑपरेशंस) 

79 

जूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वे एवं कार्टोग्राफी) 

08 

AAI Junior Executive Recruitment 2026 Date Eligibility Criteria

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से संबंधित ट्रेड में बीई, बीटेक, एमबीए और सीए की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। आयु सीमा 7 सितंबर 2026 के अनुसार 32 साल होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और वैंकेसी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

AAI Junior Executive Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट aai.aero पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • AAI Junior Executive Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 8, 2026, 14:15 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News