[OUT] MPSOS Result 2026: रूक जाना नहीं रिजल्ट जारी, फटाफट यहां से करें चेक

Last Updated: Aug 8, 2026, 13:39 IST

MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 OUT: रूक जाना नही परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी जिसने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रुक जाना नहीं परीक्षा में कक्षा 10वीं के 59.89% और कक्षा 12वीं के 52.44% छात्र पास हुए हैं। इस परीक्षा में कुल 98,410 छात्र शामिल हुए थे।

MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 चेक करें.
MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 चेक करें.

MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 OUT: मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ने 7 अगस्त को रूक जाना नहीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जुलाई सेशन की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रुक जाना नहीं रिजल्ट MPSOS की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in के अलावा mp.govt.in, MPeSeva और MP e-Services पोर्टल के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं।

यहां देखें: Ruk Jana Nahi Result 2026

MPSOS Result 2026: 10th और 12th का पास प्रतिशत

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रूक जाना नहीं परीक्षा में कक्षा 10वीं का 59.89 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। वहीं, कक्षा 12वीं में 52.44 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। परीक्षा में कुल 98,410 छात्र शामिल हुए थे।

MPSOS Ruk Jaana Nahi Result 2026: ऐसे करें चेक

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रुक जाना नहीं रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर Result/Migration सेक्शन पर क्लिक करें।

  3. रूक जाना नहीं कक्षा 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक चुनें।

  4. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

  5. सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  6. रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रख लें।

MPSOS Result 2026 Direct Link

MPSOS रूक जाना नहीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी। छात्र रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद मार्कशीट में दर्ज सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें। 

  • mpbse.nic.in

  • mp.govt.in

  • MPeSeva 

  • MP e-Services पोर्टल

रिजल्ट के बाद क्या करें?

कक्षा 10वीं में पास छात्र कक्षा 11वीं में एडमिशन ले सकते हैं और अपनी रुचि के अनुसार स्ट्रीम चुन सकते हैं। वहीं, कक्षा 12वीं में पास छात्र आगे की पढ़ाई के लिए अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 8, 2026, 13:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News