SBI Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका! अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती

Last Updated: May 19, 2026, 12:52 IST

SBI Apprentice Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 7000 से अधिक पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। पात्रता में मुख्य रूप से आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और स्थानीय भाषा का ज्ञान शामिल है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित आयु सीमा सहित डिटेल आगे लेख में देख सकते हैं।

SBI Apprentice Recruitment 2026
SBI Apprentice Recruitment 2026

SBI Apprentice Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अप्रेंटिस के 7,150 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, पूरे भारत में व्यापक स्तर पर 1 वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें चयन प्रक्रिया सहित विवरण शामिल किए गए हैं। 

SBI Apprentice Recruitment 2026: नोटिस 

एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 के जरिए ग्रेजुएट उम्मीदवारों के कुल 7,150 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जारी नोटिस के अनुसार,पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सुविधा के लिए ऑफिशियल नोटिस यहां उपलब्ध करा दिया गया है। जिसे ध्यान से पढ़कर आप अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

SBI Apprentice Recruitment


SBI Apprentice Recruitment 2026: महत्वपूर्ण विवरण

एसबीआई ने इस भर्ती अभियान के संबंध में अधिसूचना प्रकाशित की है, जिसके तहत प्रशिक्षण अवधि के लिए 7150 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विवरण

विवरण

भर्ती निकाय

भारतीय स्टेट बैंक (SBI)

पोस्ट नाम

ट्रेनिंग

पदों की संख्या

7,150

विज्ञापन संख्या

सीआरपीडी/एपीपीआर/2026-27/07

प्रशिक्षण अवधि

1 वर्ष

आधिकारिक वेबसाइट

sbi.bank.in

SBI Apprentice Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्रता में मुख्य रूप से आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, स्थानीय भाषा का ज्ञान शामिल है।

शैक्षणिक योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ ग्रेजुएशन पास होने से कोई न्यूनतम प्रतिशत अनिवार्य नहीं है। 

आयु सीमा - संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम 28 वर्ष तय की गई है। निर्धारित कट ऑफ तिथि पर उम्मीदवारों की आयु सीमा इस सीमा के भीतर होनी चाहिए। 

SBI Apprentice Recruitment 2026 Apply Online: आवेदन लिंक 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन लिंक 19 मई से एक्टिव कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को 8 जून से पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। जिसका डायरेक्टि लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है।

एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक

जल्द

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 19, 2026, 12:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News