Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी 24,752 रिक्त पर निकली भर्ती, यहां से करें Apply

Last Updated: Aug 15, 2026, 22:33 IST

Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026: राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 24,752 सफाई कर्मचारी के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026
Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026

Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026: राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट lsg.rajasthan.gov.in पर 24,752 सफाई कर्मचारी के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से शुरू हो चुक हैं, जिसकी अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग में सफाई कर्मचारी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। 

Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 - हाइलाइट्स

राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग में जूनियर एसोसिएट रिक्त पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, ऑनलाइन आवेदन करने की तिथियां और एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकती है।  

विवरण 

जानकारी 

विभाग का नाम 

राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग

पद का नाम 

सफाई कर्मचारी

रिक्त पदों की संख्या 

24,752 

विज्ञापन संख्या 

01/2026

नोटिफिकेशन 

जारी 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

15 अगस्त 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

28 सितंबर 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

lsg.rajasthan.gov.in

Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

राजस्थान सफाई कर्मचारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक  

  क्लिक करें

Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग में सफाई कर्मचारी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास राजस्थान का डोमिसाइल होने के साथ सफाई कर्मचारी के रूप में 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। पदों के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी वाइज 400 से 600 रुपये हैं।

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है, जो कि ऊपर टेबल में दिया गया है। 

Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग में सफाई कर्मचारी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट lsg.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और करियर सेक्शन देखें। 

  • अब Current Openings पर क्लिक करें। 

  • आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026 नजर आ जाएगा। 

  • Apply Now पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 15, 2026, 22:33 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News