Rajasthan Forester Cut off 2026: राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा की कैटेगरी वाइज कट-ऑफ देखें यहां
Rajasthan Forester Cut off 2026: आरएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान वनपाल भर्ती लिखित परीक्षा के रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट 2026 भी जारी कर दी है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Forester Cut off 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान वनपाल भर्ती की लिखित परीक्षा के रिजल्ट के साथ कट-ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। रिजल्ट और कट-ऑफ लिस्ट 14 अगस्त 2026 को जारी की गई है। इसकी परीक्षा 28 जून 2026 को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक सिंगल शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
राजस्थान वनपाल भर्ती की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्य से आयोग कुल 259 रिक्त पदों को भरना चाहता है। पदों के सलेक्शन में फिलहाल फिजिकल स्टैंडर्ड और एफिशियंसी टेस्ट (PSET) बाकी है।
RSSB Forester Cut off 2026 डाउनलोड लिंक
राजस्थान फॉरेस्टर एग्जाम की लिखित परीक्षा की कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट प्रश्न पत्र के डिफिकल्टी लेवल, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट को फाइनल सलेक्शन नहीं माना जाना चाहिए। कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड करने का लिंक नीचे टेबल में दिया गया है। आप नीचे दिए गए लिंक भी क्लिक करके भी कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
| राजस्थान वनपाल कट-ऑफ 2026 डाउनलोड लिंक |
Rajasthan Forester Cut off 2026को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स
आरएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा की कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट 2026 जारी कर दी है। आरएसएसबी वनपाल भर्ती परीक्षा कट-ऑफ कई फैक्टर्स के आधार पर आधारित है। नीचे कुछ फैक्टर्स के बारे में विस्तार से बताया गया है।
परीक्षा का डिफिकल्टी लेवल - आरएसएसबी वनपाल भर्ती परीक्षा कट-ऑफ लिस्ट परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल पर निर्भर करती है। प्रश्न पत्र जितना कठिन होगा, कट-ऑफ उतनी ही कम होगी, और प्रश्न पत्र जितना आसान होगा, कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या - अगर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है, तो इसका मतलब होगा कि कट-ऑफ उतनी ही ज्यादा होगी और उम्मीदवारों की संख्या कम होने से कट-ऑफ भी कम होगी।
रिक्तियों की संख्या - रिक्तियों की संख्या हमेशा कट-ऑफ लिस्ट को प्रभावित करती है। रिक्तियों की संख्या कम होने से कट-ऑफ हाई जाती है और रिक्तियों की संख्या ज्यादा होने से कट-ऑफ कम हो जाती है।
उम्मीदवारों का एग्जाम में प्रदर्शन - उम्मीदवारों का ओवरऑल प्रदर्शन भी कट-ऑफ अंकों को प्रभावित करता है। यदि बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कट-ऑफ अंक भी अधिक होंगे।
RSSB Forester Cut off 2026 डाउनलोड कैसे करें?
राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और What’s New/Result सेक्शन देखें।
-
Rajasthan Forester Cut off 2026 पर क्लिक करें।
-
राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा कट-ऑफ लिस्ट पर ओपन हो जाएगी।
-
कट-ऑफ लिस्ट की PDF डाउनलोड कर लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.