RSSB Lab Assistant Result 2026: राजस्थान लैब असिस्टेंट रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें PDF

Last Updated: Aug 15, 2026, 09:38 IST

RSSB Lab Assistant Result 2026: आरएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लैब असिस्टेंट की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

RSSB Lab Assistant Result 2026
RSSB Lab Assistant Result 2026

RSSB Lab Assistant Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर 14 अगस्त 2026 को राजस्थान लैब असिस्टेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा दो दिन 09 मई और 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। पहले दिन भूगोल (09 मई 2026) और दूसरे दिन साइंस (10 मई 2026) की परीक्षा हुई थी। परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली दिन (09 मई 2026) लैब असिस्टेंट भूगोल की परीक्षा सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक आयोजित की गई थी। दूसरे दिन (10 मई 2026) लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट साइंस की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक हुई थी। परीक्षा पेन और पेपर पर आधारित थी। 

इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट की PDF में उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। उम्मीदवार Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर डालकर अपना नाम चेक कर सकते हैं।  

Rajasthan Lab Assistant Result 2026 in English 

Rajasthan Lab Assistant Cut off 2026 in Hindi 

Rajasthan Lab Assistant Result 2026 डाउनलोड लिंक 

राजस्थान लैब असिस्टेंट की भूगोल और साइंस की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट की PDF में Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट का डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

राजस्थान लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक (भूगोल) 

क्लिक करें 

राजस्थान लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक (साइंस) 

क्लिक करें 

RSSB Lab Assistant Result 2026- हाइलाइट्स 

राजस्थान लैब असिस्टेंट रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। रिजल्ट की बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

परीक्षा का नाम 

राजस्थान लैब असिस्टेंट भूगोल और साइंस परीक्षा 

परीक्षा की तिथि 

09 मई और 10 मई 2026 

आंसर-की जारी होने की तिथि 

15 जून 2026 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

14 अगस्त 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Lab Assistant Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

राजस्थान लैब असिस्टेंट भूगोल और साइंस की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ऑफिशियल वेबसाइट  rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और What’s New/Result सेक्शन देखें। 

  • RSSB Lab Assistant Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • राजस्थान लैब असिस्टेंट भूगोल और साइंस रिजल्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

  • Ctrl+F का उपयोग करके इसमें अपना नाम रोल नंबर सर्च करें। 

RSSB Lab Assistant Result 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं? 

राजस्थान लैब असिस्टेंट रिजल्ट भूगोल और साइंस की परीक्षा के रिजल्ट में आप ये डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 

  • अभ्यर्थी का रोल नंबर

  • अभ्यर्थी का नाम

  • परीक्षा का नाम

  • श्रेणी

  • प्राप्तांक 

  • क्वालीफाइंग स्टेट्स 

  • कट-ऑफ अंक 

  • सलेक्शन डिटेल्स 

  • अगले चरण के लिए निर्देश

Rajasthan Lab Assistant Result 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या होगा? 

राजस्थान लैब असिस्टेंट की भूगोल और साइंस की परीक्षा के रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए 17 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 के बीच उपस्थित होना होगा। अगर डेट निकल जाती है, तो उसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन नहीं किया जाएगा। आप ये डॉक्यूमेंट्स चेक कर सकते हैं।  

शैक्षणिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज 

जाति प्रमाण पत्र

मूल निवास प्रमाण पत्र

आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस

  • अन्य प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • आय प्रमाण पत्र

  • विवाह प्रमाण पत्र 

  • एनओसी 

  • चरित्र प्रमाण पत्र

Rajasthan Lab Assistant Result 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां 

आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भूगोल और साइंस परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित अपडेट के लिए आप नीचे दी गई टेबल को ध्यान से चेक कर सकते हैं। 


विवरण 

तिथि 

आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भूगोल परीक्षा तिथि 

09 मई 2026 

आरएसएसबी लैब असिस्टेंट साइंस परीक्षा तिथि

10 मई 2026 

आंसर-की जारी होने की तिथि 

15 जून 2026 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

14 अगस्त 2026 

डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन तिथि 

17 अगस्त से 31 अगस्त 2026 

RSSB Lab Assistant Result 2026 क्वालीफाइंग मार्क्स  

आरएसएसबी लैब असिस्टेंट परीक्षा में क्वालीफाई करने और अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए विचार किए जाने हेतु, उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित कैटेगरी वाइज पासिंग अंक प्राप्त करने होंगे, जो इस प्रकार है।

एससी/एसटी - 35 प्रतिशत 

अन्य - 40 प्रतिशत 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Aug 15, 2026, 09:38 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News