Rajasthan Police SI Result 2026 OUT: राजस्थान पुलिस SI फिजिकल रिजल्ट घोषित, डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट और कट ऑफ PDF
Rajasthan Police SI Result 2026 OUT: राजस्थान पुलिस एसआई फिजिकल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपनी मेरिट लिस्ट और कट ऑफ PDF आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Police SI Result 2026 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा-2025 के फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग द्वारा 15 सितंबर 2026 को जारी नोटिस के अनुसार, लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 3 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई थी। अब फिजिकल टेस्ट के बाद अनुसूचित क्षेत्र और गैर अनुसूचित क्षेत्र के विज्ञापित पदों के विरुद्ध निर्धारित सेवा नियमों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आरपीएससी SI पीईटी परिणाम 2026 की मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी PDF में चयनित अभ्यर्थियों की सूची दी गई है।
RPSC SI Result 2026 हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में RPSC SI PET Result 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पद का नाम, रिजल्ट जारी होने की तारीख, परीक्षा का नाम, कुल पद, फिजिकल टेस्ट की तारीख, रिजल्ट का माध्यम और आधिकारिक वेबसाइट आसानी से देख सकते हैं।
| संगठन का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
| पद का नाम | उप निरीक्षक (SI) / प्लाटून कमांडर |
| कुल पद | 1015 |
| लिखित परीक्षा की तारीख | 5 और 6 अप्रैल 2026 |
| आंसर की तिथि | 7 अप्रैल 2026 |
| रिजल्ट तिथि | 19 जून 2026 |
| फिजिकल रिजल्ट | 15 सितंबर 2026 |
| अगला चरण | इंटरव्यू |
| आधिकारिक वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
राजस्थान पुलिस SI रिजल्ट 2026 PDF Link
राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक (SI) / प्लाटून कमांडर भर्ती के तहत 1015 पदों पर भर्ती की जा रही है। राजस्थान पुलिस SI रिजल्ट 2026 की मेरिट लिस्ट PDF का लिंक आज 15 सितंबर 2026 को RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। अभ्यर्थी RPSC की वेबसाइट से मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को अब आगे की प्रक्रिया के तहत इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
राजस्थान पुलिस SI कट ऑफ 2026
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में उप निरीक्षक / प्लाटून कमाण्डर परीक्षा (Sub Inspector Exam) के Non-Scheduled Area और Scheduled Area के कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स देख सकते हैं।



Rajasthan Police SI Interview 2026 के लिए आवेदन
फिजिकल टेस्ट में साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र भरना होगा। अभ्यर्थी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करके उसे पूरा भरें और दो प्रतियों में आयोग कार्यालय में जमा करें। आवेदन के साथ सभी जरूरी शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति और अन्य प्रमाण-पत्रों की फोटो कॉपी भी भेजनी होगी। यह आवेदन पत्र 25 सितंबर 2026 तक आयोग कार्यालय में पहुंचाना जरूरी है।
Rajasthan Police SI Interview 2026 पात्रता और तिथि
आयोग अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच विज्ञापन और नियमों के अनुसार करेगा। पात्र पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी नहीं करता है, तो उसकी अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है। साक्षात्कार की तारीख बाद में आयोग की ओर से जारी की जाएगी।
RPSC SI Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी मेरिट लिस्ट और कट ऑफ पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर News and Events सेक्शन में Result Preamble and Cutoff Marks (Qualified for Interview (After Physical Efficiency Test)) for Sub Inspector Comb. Comp. Exam - 2025 पर क्लिक करें।
-
अब मेरिट लिस्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
-
इसमें अपना रोल नंबर चेक करें और डाउनलोड करें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.