UPCISB Admit Card 2026: यूपी कोऑपरेटिव बैंक एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
UPCISB Admit Card 2026: यूपी कोऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड (UPCIB) ने दिनांक 15 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कंबाइंड कोऑपरेटिव बैंकिंग, नॉन बैंकिंग और टेक्निकल सर्विस परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPCISB Admit Card 2026: यूपी कोऑपरेटिव इंस्टीट्यूशनल सर्विस बोर्ड (UPCIB) ने दिनांक 15 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर कंबाइंड कोऑपरेटिव बैंकिंग, नॉन बैंकिंग और टेक्निकल सर्विस परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा 17 सितंबर से 21 सितंबर 2026 के बीच यूपी में अलग-अलग एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जानी है।
यूपी कोऑपरेटिव बैंक की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
UP Cooperative Bank Admit Card 2026 in English
UPCISB Admit Card 2026 Download
यूपी कोऑपरेटिव बैंक की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें।
| यूपी कोऑपरेटिव बैंक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक |
UPCISB Admit Card 2026 Sarkari Result - हाइलाइट्स
यूपी कोऑपरेटिव बैंक कंबाइंड कोऑपरेटिव बैंकिंग, नॉन बैंकिंग और टेक्निकल सर्विस परीक्षा 2026 के माध्यम से जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, अकाउंटेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट, अकाउंटिंग क्लर्क, स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) सहित अन्य पदों के कुल 2085 रिक्त पदों को भरना चाहता है। एग्जाम की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | यूपी कोऑपरेटिव बैंक |
| पद का नाम | जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, अकाउंटेंट, असिस्टेंट अकाउंटेंट, अकाउंटिंग क्लर्क, स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) सहित अन्य पद |
| रिक्त पदों की संख्या | 2085 |
| सलेक्शन के चरण | लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल |
| लिखित परीक्षा की तिथि | 17 सितंबर से 21 सितंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 15 सितंबर 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upcisb.upsdc.gov.in |
UP Cooperative Bank Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
यूपी कोऑपरेटिव बैंक परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले UPCISB की आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर उपलब्ध "Download Admit Card – Combined Co-operative Banking and Technical Services Examination" लिंक पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
UPCISB Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें?
यूपी कोऑपरेटिव बैंक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.