PM Internship Scheme 2026: पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए कौन अप्लाई कर सकता है, जानें
PM Internship Scheme 2026: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य युवाओं की रोजगार क्षमता और कार्य अनुभव को बेहतर बनाने का है। 10वीं, 12वीं पास कर चुके युवा इस स्कीम का फायदा कैसे उठा सकते हैं, आगे लेख में जानें।
PM Internship Scheme 2026: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) का उद्देश्य 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करना है। पीएम इंटर्नशिप को वर्ष 2024 में एक पायलट परियोजना के रूप में शुरू किया गया था। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई PM Internship Scheme 2026 के जरिए युवाओं को रोजगार की क्षमता और कार्यस्थल के अनुभव को बेहतर बनाना है।
PM Internship Scheme 2026: पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?
यह इंटर्नशिप प्रोग्राम बेरोजगार युवाओं के लिए है। इसी के साथ ITI और कौशल केंद्रों में ट्रेनी उम्मीदवार भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
हालांकि, IIT और IIM जैसे संस्थानों से Graduation करने वाले उम्मीदवारों के साथ-साथ CA और CMA जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को इस प्रोग्राम से बाहर रखा गया है।
ये इंटर्नशिप 12 महीने की अवधि के लिए तैयार की गई हैं, जिसमें इंटर्न को कार्य अनुभव के बारे में पता चलेगा।
How to apply PM Internship Scheme 2026: ऑनलाइन आवेदन
पीएम इंटर्नशिप के लिए इच्छुक व योग्या उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
-
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लें।
-
अब व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरें।
-
जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
-
अब अपना पसंदीदा इंटर्नशिप सेक्टर चुनें।
-
एप्लिकेशन फॉर्म जमा करें।
Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.
She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.