Live

[LIVE] HBSE 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल आएगा क्या?, bseh.org.in पर रोल नंबर से ऐसे करें चेक

Vijay Pratap Singh
May 13, 2026, 16:27 IST

HBSE 10th Result 2026: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) जल्द ही अपने आधिकारिक पोर्टल- bseh.org.in पर 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। एचबीएसई 10वीं परिणाम 2026 जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स दर्ज करके अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा बोर्ड 10th रिजल्ट कब आएगा और इसे कहां, कैसे चेक करें इसके बारे में सभी जानकारी यहां लेख से प्राप्त करें।

HBSE 10वीं का रिजल्ट 2026, हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे यहाँ देखें
HBSE 10वीं का रिजल्ट 2026, हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे यहाँ देखें

HIGHLIGHTS

  • हरियाणा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 2026, 14 मई को किसी भी समय घोषित किया जा सकता है।
  • Haryana Board 10th Result की घोषणा बोर्ड चेयरमैन Dr Pawan Kumar द्वारा एक प्रेस के माध्यम से की जाएगी।
  • एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 के साथ पास प्रतिशत, टॉपर लिस्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी।

HBSE 10th Result 2026: एचबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2026 बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) द्वारा जल्द ही  जारी होने वाला है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। उम्मीद है कि 10th के नतीजे कल यानि 14 मई को किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल साइट bseh.org.in पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से लॉगिन करके अपना स्कोर देख सकते हैं।  BSEH, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10 की बोर्ड की परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थीं। 

हाल ही में BSEH चेयरमैन Dr Pawan Kumar ने 12 मई को हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा की। रिजल्ट में कुल 84.67% छात्र ही पास हुए हैं। रेवाड़ी की दीपिका ने 499 अंक लाकर पूरे राज्य में टॉप किया। अब 10वीं के छात्र रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Haryana Board 10th Result 2026 कैसे चेक करें?

छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए इन स्टेप्स को देखकर आसानी से अपना हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक और डाउनलोड करते हैं। 

  • सबसे पहले अपने फोन में Google या Chrome में  bseh.org.in ओपन करें।

  • वेबसाइट के होमपेज पर, "HBSE 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

  • अब आपके सामने एक लॉगिन विंडो ओपन होगी।

  • अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।

  • फिर स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

HBSE 10th Result 2026 के बारे में सभी Live और Latest Updates के लिए इस पेज को सेव करें और समय-समय रिफ्रेश करें-

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • May 13, 2026, 16:27 IST

    Haryana Board Class 10 Result: HBSE कक्षा 10 परीक्षा 2026 के लिए पासिंग मार्क्स क्या हैं?

    छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी और कुल मिलाकर (एग्रीगेट) 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। 

  • May 13, 2026, 16:20 IST

    How to Check HBSE 10th Result 2026: ऐसे देखें मार्क्स

    • अपने फोन में गूगल खोलें और आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
    • फिर होमपेज पर, "HBSE 10th Result 2026" लिंक खोजें।
    • लिंक पर क्लिक करें और आप रिजल्ट पोर्टल पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
    • अपना रोल नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करें।
    • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
    • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
  • May 13, 2026, 15:38 IST

    HBSE 10th Result 2026 Link: कौन जारी करेगा रिजल्ट?

    हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 की घोषणा HBSE चेयरमैन डॉ पवन कुमार द्वारा की जाएगी। 

  • May 13, 2026, 14:32 IST

    HBSE 10th Result 2026 Live: कितने छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी?

    हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 278,334 छात्र शामिल हुए, और अब वे परिणामों का इंतज़ार कर रहे हैं। एक बार जारी होने के बाद, छात्र हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी (HBSE) की ऑफिशियल साइट से अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।

  • May 13, 2026, 14:26 IST

    HBSE 10th Result 2026 Live: bseh.org.in पर मिलेगा हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट

    हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र bseh.org.in पर जाकर अपने रोल नंबर को डाल कर मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • May 13, 2026, 13:04 IST

    HBSE Haryana Board 10th Result 2026 Date and Time: पिछले वर्षों की रिलीज डेट

    छात्र नीचे दी तालिका में पिछले वर्ष के 10वीं परिणामों की तारीखें देख सकते हैं:

    वर्षरिजल्ट तिथि

    2025

     17 मई 2025

    2024

    12 मई 2024

    2023

    16 मई 2023

    2022

    17 जून 2022

  • May 13, 2026, 12:38 IST

    Haryana Board 10th Result: क्या एचबीएसई 10वीं क्लास का रिजल्ट ऑनलाइन चेक होता है?

    HBSE 10th result 2026 in Hindi: हां, एचबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक किया जाता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। 

  • May 13, 2026, 12:33 IST

    HBSE 10th Result Live: क्या एचबीएसई 10वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है?

    HBSE 10th Sarkari Result 2026: नहीं, एचबीएसई 10वीं का रिजल्ट अभी जारी नही किया गया है। बोर्ड ने 12 मई को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था। उम्मीद है कि 10वीं का भी रिजल्ट जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। छात्रों को अपने एडमिट कार्ड तैयार रखने चाहिए। जैसे ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा, आप अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  • May 13, 2026, 11:42 IST

    हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: अगर अपने मार्क्स से खुश नही है तो वह क्या करें?

    रिजल्ट में दिए गए अंको से अगर कोई छात्र खुश नही है तो वह कंपार्टमेंट या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है। 

  • May 13, 2026, 11:32 IST

    HBSE 10th Result 2026 Roll Number: एचबीएसई 10वीं रिजल्ट कल हो सकता है घोषित

    Is HBSE 10th result 2026 out?: हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट कल यानि 14 मई को जारी कर सकता है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

  • May 13, 2026, 10:34 IST

    HBSE Haryana Board Result Date 2026 Class 10: रिजल्ट लिंक कहां एक्टिव होगा?

    How to HBSE Haryana Board Class 10th Result 2026 Download?: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट लिंक Haryana Board of School Education (HBSE), Bhiwani की ऑफिशियल साइट bseh.org.in पर एक्टिव होगा। 

  • May 13, 2026, 09:32 IST

    HBSE 10th Result 2026 Live: हरियाणा बोर्ड 12th रिजल्ट लिंक एक्टिव

    HBSE 10th Result 2026 roll number: BSEH ने क्लास 12th के नतीजे 12 मई को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। छात्र अब अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर दर्ज करना होगा। 

    HBSE 12th Result 2026 Link -Active

  • May 13, 2026, 09:26 IST

    HBSE 10th Result 2026 Live: रिजल्ट देखने के लिए लॉगिन विवरण क्या है?

    HBSE 10th परिणाम 2026 देखने के लिए छात्रों को कोई एक विकल्प का उपयोग करना होगा। छात्र अपने Roll Number या Name, Father Name, Mother Name और DOB (DD/MM/YYYY) की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, Registration Number डालकर भी छात्र आसानी से अपने परिणाम तक पहुंच सकते हैं। 

  • May 13, 2026, 09:24 IST

    HBSE Haryana Board 10th Result 2026 Live: एक या दो विषयों में फेल होने पर क्या करें छात्र?

    अगर छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है? तो घबराएं नही ऐसे में छात्रों के लिए बोर्ड द्वारा पास होने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा के रूप में दूसरा मौका मिलता है। यह परीक्षा जून या जुलाई 2026 में आयोजित की जाती है, और इसके परिणाम आमतौर पर अगस्त 2026 तक जारी हो जाते हैं।

  • May 13, 2026, 09:16 IST

    HBSE 10th Result 2026 Kab Aaega?

    हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजे किसी भी जारी किए जा सकते हैं। क्योंकि 12वीं का रिजल्ट 14 मई को जारी होने वाला था, लेकिन बोर्ड ने 12 मई को जारी कर दिया है। इसलिए कक्षा 10वीं का परिणाम 17 मई को जारी होने को है। लेकिन 12वीं का परिणाम को देखते हुए कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी जल्द जारी किया जा सकता है। रिजल्ट के बारे में सभी लेटेस्ट जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर समय समय पर विजिट करते रहें।

  • May 13, 2026, 09:16 IST

    Haryana Board 10th Result 2026 Kab Tak Jari Hoga?

    BSEH द्वारा एचबीएसई 10वीं का परिणाम 17 मई 2026 को किसी भी समय जारी किया जा सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • May 13, 2026, 09:04 IST

    HBSE 10th Result Live: Grading System क्या है?

    छात्रों की मार्कशीट पर ग्रेड A, B, C लिखे होते,क्या आपको इनका मतलब पता है नही तो यहां जानते हैं।

    • A1 का मतलब 91 से 100 फीसदी अंक

    • A2 — 81% से 90%

    • B1 — 71% से 80%

    • B2 — 61% से 70%

    • C1 — 51% से 60%

    • C2 — 41% से 50%

    • D — 33% से 40% अंक

  • May 13, 2026, 09:00 IST

    HBSE 10th Result 2026 Live: कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए कितने फीसदी अंक चाहिए?

    हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा में पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 फीसदी अंक और कुल टोटल मार्क्स में में भी 33% अंक होने चाहिए।

  • May 13, 2026, 08:57 IST

    HBSE 10th Result 2026 Live: छात्र मार्कशीट पर दी जानकारी को जरूर करें चेक

    हरियाणा बोर्ड 10th रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को उस पर दी गई जानकारी को जरूर चेक करना चाहिए। अगर किसीभी प्रकार की गलती दिखती है तो इसकी शिकायत अपने संबंधित विद्यालय या बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर तुरंत करें। 

    • छात्र का नाम और रोल नंबर
    • विषय-वार अंक 
    • कुल अंक और प्रतिशत
    • ग्रेड और योग्यता की स्थिति 
    • जन्म तिथि और स्कूल का विवरण
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

Trending

Latest Education News