NTPC Assistant Executive Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन की आज अंतिम तिथि, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें अप्लाई

Last Updated: May 7, 2026, 14:26 IST

NTPC Assistant Executive Recruitment 2026: नेशनल थर्मल पॉवर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं। 

NTPC Assistant Executive Recruitment 2026 Last Date
NTPC Assistant Executive Recruitment 2026 Last Date

NTPC Assistant Executive Recruitment 2026: नेशनल थर्मल पॉवर (NTPC) की ओर से असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन आज समाप्त होने जा रहे हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं किया है, उन्हें तुरंत एप्लिकेशन फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है। इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के कुल 250 रिक्त पदों को भरना है। आवेदन लिंक Deactivate हो जाने के बाद फॉर्म Accept नहीं किया जाएगा। 

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक आगे लेख में उपलब्ध करा दिया गया है। अंतिम समय में आने वाले Technical Issue से बचने के लिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। 

NTPC Assistant Executive Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

एनटीपीसी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव भर्ती के सभी मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल्स नीचे टेबल में देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन (NTPC) 

पोस्ट का नाम 

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव

विज्ञापन संख्या 

05/26

पोस्ट की संख्या

250

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

7 मई, 2026

आयु सीमा 

18 से 35 वर्ष 

आवेदन शुल्क 

जनरल, ओबीसी के लिए - 500 रुपये

ऑफिशियल वेबसाइट 

ntpc.co.in 

NTPC Assistant Executive Recruitment 2026: आवेदन लिंक 

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीपीसी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव पद की भर्ती 2026 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ntpc.co.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन आज समाप्त होने जा रहे हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है।

एनटीपीसी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक 

यहां क्लिक करें 

NTPC Assistant Executive Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

एनटीपीसी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, NTPC Assistant Executive Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा करें। 

स्टेप 4 लॉगिन करने के बाद फॉर्म भरें। 

स्टेप 5 मांगी गई जरूरी डिटेल्स सबमिट करें। 

स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 7, 2026, 14:26 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News