NEET UG Counselling 2026 Round 2: PwD कैटेगरी के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन व मेडिकल असेसमेंट शुरू, mcc.nic.in पर तुरंत करें अप्लाई

Last Updated: Sep 3, 2026, 13:32 IST

NEET UG Counselling 2026: MCC ने राउंड 2 के लिए PwD पोर्टल एक्टिव कर दिया है। मेडिकल असेसमेंट की डेट्स, रिपोर्टिंग की लास्ट डेट और अन्य इंपॉर्टेंट डिटेल्स के बारे में जानने के लिए यहां देखें।

MCC NEET UG 2026 Round 2 Registration Opens for PwD Candidates
MCC NEET UG 2026 Round 2 Registration Opens for PwD Candidates

MCC Activates PwD Portal For Round 2 Medical Assessment: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG Counselling 2026 Round 2 के लिए दिव्यांगजन (PwD) छात्रों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर शुरू कर दी है। जिन PwD छात्रों ने NEET UG 2026 एग्जाम को पास किया है, वे 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) तथा सेंट्रल/डीम्ड यूनिवर्सिटीज की रिजर्व सीटों पर MBBS/BDS में एडमिशन लेने के लिए वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं।

साथ ही,  MCC ने PwD छात्रों के लिए डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट (Disability Certificate) को जारी करने के लिए निर्धारित मेडिकल बोर्ड असेसमेंट की डेट्स भी जारी कर दी गई हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट के वेरिफिकेशन को पूरा करवा सकते हैं।

NEET UG 2026 Round 2: PwD रजिस्ट्रेशन व काउंसलिंग की प्रमुख डेट्स

NEET UG 2026 Round 2 की काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने वाले PwD छात्र रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डेट्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट

डेट और टाइम 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान

3 सितंबर से 8 सितंबर 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक)

PwD मेडिकल असेसमेंट (Primary Board)

5 सितंबर (सुबह 10:30 बजे रिपोर्टिंग) से 6 सितंबर 2026 (शाम 6:00 बजे तक)

PwD मेडिकल असेसमेंट (Appellate Board)

8 सितंबर 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक रिपोर्टिंग)

चॉइस फिलिंग और लॉकिंग

3 सितंबर से 9 सितंबर 2026

राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

11 सितंबर 2026

रिपोर्टिंग एवं कॉलेज में एडमिशन

12 सितंबर से 18 सितंबर 2026

PwD छात्र काउंसलिंग के लिए ऐसे करें अप्लाई

PwD छात्र UG Medical Counselling में अपने रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरी करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

1. MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in  पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर 'UG Medical Counselling' के ऑप्शन को चुनें।

3. फिर, PwD छात्रों के लिए एक्टिव किए गए विशेष रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

4. क्लिक करते ही अपना NEET UG रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर को डालकर लॉगिन करें।

5. फिर, प्राथमिक मेडिकल बोर्ड सेंटर का दौरा करें: 

निर्धारित समय यानी 05 सितंबर, सुबह 10:30 बजे से पहले सभी छात्र अपने अलॉटेड या नजदीकी डेजिग्नेटेड डिसेबिलिटी सेंटर/प्राइमरी बोर्ड पहुंचकर Physical Assessment को पूरा करवाएं।

6. ये करवाने के बाद छात्र सुनिश्चित करें कि असेसमेंट के बाद डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट MCC के ऑनलाइन पोर्टल पर जनरेट हो गया है, या नहीं। 

MCC NEET UG 2026 Round 2 Registration Opens for PwD Candidates Notice and Apply Links -

MCC NEET UG Round 2 Registration 2026, Notice 

यहां पढ़ें

NEET UG Counselling for MBBS, BDS & B.Sc. Nursing 2026 - Registration Link  

यहां क्लिक करें

MCC NEET UG 2026 Round 2 Registration Opens for PwD Candidates: रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान 

PwD छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 वो भी नॉन-रिफंडेबल  और सिक्योरिटी डिपॉजिट 5,000 को ऑनलाइन मोड से जमा करें। यह जमा करने के बाद फॉर्म का दोबारा चेक करके सबमिट करें। फिर, कन्फर्मेशन पेज का एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 3, 2026, 13:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News