NEET PG 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू! जानें एग्जाम डेट, फीस और रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया

Last Updated: Apr 20, 2026, 16:27 IST

नेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (NEB) द्वारा NEET PG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन मोड से आयोजित किया जाएग NEET PG 2026 रजिस्ट्रेशन विंडो nbe.edu.in पर खुलेगी। छात्रों को NEET PG 2026 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट से पहले एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।

NEET PG 2026 Registration Form Date Out
NEET PG 2026 Registration Form Date Out

मेडिकल पीजी कोर्सेज (MD/MS/Diploma) में एडमिशन की तैयारी कर रहे MBBS डॉक्टरों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) जल्द ही NEET PG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। ताजा अपडेट्स के मुताबिक, एग्जाम 30 अगस्त 2026 को आयोजित होने की संभावना है।

NEET PG एग्जाम में शामिल होने के इच्छुक छात्रों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी। वह ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं। NEET PG 2026 की इस प्रक्रिया के लिए छात्रों को अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, कैटेगरी, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी को फिल करना होगा। 

NEET PG रजिस्ट्रेशन के बाद एक यूजर आईडी और पासवर्ड जनरेट हो जाएगा। फिर, छात्र उन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके NEET PG एप्लीकेशन फॉर्म को फिल कर पाएंगे।  

NEET PG 2026: महत्वपूर्ण डेट्स (एक्सपेक्टेड)

रजिस्ट्रेशन से लेकर एग्जाम तक का एक्सपेक्टेड शेड्यूल जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट  एक्सपेक्टेड डेट्स 
ऑफिशियल नोटिफिकेशन अप्रैल 2026
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट अप्रैल का अंतिम सप्ताह, 2026
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट  मई 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट  अगस्त के तीसरे सप्ताह में
एग्जाम की डेट  30 अगस्त, 2026
रिजल्ट की घोषणा सितंबर 2026 के अंत तक

NEET PG 2026 Application Fee: आवेदन शुल्क 

कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस इस प्रकार हो सकता है:

  • General / OBC / EWS: ₹3,500
  • SC / ST / PwD: ₹2,500

NEET PG 2026 Documents Required: जरूरी दस्तावेज 

फॉर्म भरते समय इन दस्तावेजों को स्कैन करके तैयार रखें:

  • पासपोर्ट साइज फोटो: (सफेद बैकग्राउंड के साथ, 80 KB से कम)
  • हस्ताक्षर (Signature): (सफेद कागज पर काली/नीली स्याही से)
  • अंगूठे का निशान (Thumb Impression): (बाएं हाथ का)
  • MBBS सर्टिफिकेट: (डिग्री या प्रोविजनल)
  • इंटर्नशिप सर्टिफिकेट: (यदि पूरी हो चुकी है)
  • पहचान पत्र: (आधार कार्ड, पैन कार्ड, या पासपोर्ट)

NEET PG 2026 ke liye registration kaise kare?  

छात्र NEET PG 2026 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं और 'New Registration' पर क्लिक करें।
  2. अपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर भरकर यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।
  3. लॉगिन करने के बाद अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी को फिल करें।
  4. निर्धारित साइज और फॉर्मेट में फोटो, साइन और थंब इम्प्रेशन अपलोड करें।
  5. अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फिल का भुगतान करें।
  6. फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और 'Confirmation Page' का प्रिंटआउट जरूर लें।

यहां भी पढ़े: jeemain.nta.nic.in Answer Key (आउट): सेशन 2 की फाइनल आंसर की जारी, आज ही आ सकता है रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना स्कोर

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 20, 2026, 16:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News