NCERT CBT Answer Key 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने आज यानी 01 अप्रैल 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एनसीईआरटी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की आंसर-की के साथ रिस्पॉन्स शीट की PDF भी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आंसर-की के जरिए अपने अंकों का मिलान कर सकते हैं। आंसर-की से जुड़ी आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, जिसकी अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2026 है। एनसीईआरटी में विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत ग्रुप-ए, ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के लिए 173 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें क्लर्क, अकाउंटेंट, इंजीनियर, टेक्नीशियन और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य पद शामिल है।
NCERT CBT Answer Key 2026 डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक
एनसीईआरटी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.ncert.nic.in पर नॉन टीचिंग पदों की आंसरी-की 2026 जारी कर दी है। एनसीईआरटी की सीबीटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे आंसर-की डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है।
| एनसीईआरटी आंसर-की 2026 डाउनलोड लिंक |
NCERT CBT Answer Key 2026 - हाइलाइट्स
एनसीईआरटी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की आंसर-की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर-की में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। नीचे टेबल में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) |
| पद का नाम | क्लर्क, अकाउंटेंट, इंजीनियर, टेक्नीशियन और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य पद |
| विज्ञापन संख्या | 01/2025 |
| रिक्त पदों की संख्या | 173 |
| परीक्षा का नाम | नॉन टीचिंग सीबीटी परीक्षा |
| आंसर की जारी होने की तिथि | 01 अप्रैल 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.ncert.nic.in |
NCERT CBT Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?
एनसीईआरटी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एनसीईआरटी की ऑफिशियल वेबसाइट www.ncert.nic.in पर जाएं।
-
NCERT CBT Answer Key 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
आंसर-की में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आंसर-की डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षिक रख लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation