MSCE पुणे स्कॉलरशिप 2026, 5वीं और 8वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी

Last Updated: May 18, 2026, 18:14 IST

MSCE पुणे स्कॉलरशिप रिजल्ट 2026 5वीं और 8वीं के लिए 18 मई को घोषित किया गया है। छात्र इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। साथ ही, अपने मार्क्स को देखें, इसमें कोई गलती निकलती है, तो 27 मई 2026 तक रजिस्ट्रेशन करें। 

MSCE पुणे स्कॉलरशिप 2026, 5वीं और 8वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी
MSCE पुणे स्कॉलरशिप 2026, 5वीं और 8वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE), पुणे ने प्री-अपर प्राइमरी स्कॉलरशिप एग्जाम (PUP - कक्षा 5वीं) और प्री-सेकेंडरी स्कॉलरशिप एग्जाम (PSS - कक्षा 8वीं) के रिजल्ट आज 18 मई 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए है। 

5वीं और 8वीं स्कॉलरशिप के एग्जाम 22 फरवरी को आयोजित किया गया था, जिसके रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। 

MSCE पुणे स्कॉलरशिप एग्जाम 2026 की डिटेल्स 

छात्रों और पेरेंट्स स्कॉलरशिप एग्जाम के रिजल्ट 2026 से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं, जिसमें एग्जाम डेट्स के साथ-साथ रिजल्ट चेक करने की ऑफिशियल वेबसाइट शामिल है। 

इवेंट 

महत्वपूर्ण जानकारी 

एग्जाम का नाम

MSCE पुणे स्कॉलरशिप परीक्षा 2026 (PUP & PSS)

आयोजक संस्था

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE), पुणे

एग्जाम की डेट

22 फरवरी 2026

रिजल्ट की डेट

18 मई 2026

कक्षाएं

कक्षा 5वीं (PUP) और कक्षा 8वीं (PSS)

रिजल्ट का मोड

ऑनलाइन (Online)

ऑफिशियल वेबसाइट

mscepune.in / puppssmsce.in

MSCE पुणे स्कॉलरशिप 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

स्कॉलरशिप के तहत मिलने वाली राशि

इस एग्जाम को पास करने वाले मेधावी छात्रों को महाराष्ट्र सरकार द्वारा सालाना वित्तीय सहायता यानी स्कॉलरशिप दी जाती है, जो सीधे छात्र के बैंक खाते में ट्रांसफर (DBT) की जाती है:

  • कक्षा 5वीं (PUP) के लिए: ₹5,000 हर साल 
  • कक्षा 8वीं (PSS) के लिए: ₹7,500 हर साल 

5वीं और 8वीं के छात्र अपना स्कॉलरशिप रिजल्ट कैसे चेक करें? 

5वीं और 8वीं के छात्र अपना स्कॉलरशिप रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। साथ ही, अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. MSCE की ऑफिशियल वेबसाइट puppssmsce.in या mscepune.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर आपको "PUPSE/PSSE 2026 Result" या कक्षा 5वीं/8वीं स्कॉलरशिप रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  3. अब नए पेज पर अपना 11 नंबर वाला सीट नंबर या रजिस्ट्रेशन आईडी फिल करें।
  4. जानकारी भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। 

छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद उसे ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने के बाद या डाउनलोड करने के बाद अपने नाम की स्पेलिंग, स्कूल का नाम और अपने मार्क्स की अच्छे से जांच कर लें। यदि प्रोविजनल रिजल्ट में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो तय किए गए टाइम के भीतर स्कूल लॉगिन के जरिए सुधार के लिए 27 मई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी।

यहां भी पढ़े: UP- Two-day work from home: यूपी में अब हफ्ते में 2 दिन 'वर्क फ्रॉम होम', टाइंमिंग में भी हुए बदलाव, जानें नया नियम

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 18, 2026, 18:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News