KVS NVS Tier 3 Interview Call Letter 2026 OUT: यहां देखें इंटरव्यू शेड्यूल और हॉल टिकट डाउनलोड करने का लिंक
केवीएस और एनवीएस टियर 3 इंटरव्यू 2026 के लिए कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइटों—kvsangathan.nic.in और navodaya.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। टियर 2 परीक्षा में पास करने वाले उम्मीदवार अब अपना KVS NVS Tier 3 Interview Call Letter 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
KVS NVS Tier 3 Interview Call Letter 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) भर्ती 2026 के लिए टियर 3 इंटरव्यू कॉल लेटर जारी कर दिए गए हैं। PGT, TGT और PRT समेत विभिन्न टीचिंग पदों के साथ नॉन-टीचिंग पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी अब अपना इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। केवीएस और एनवीएस भर्ती की टियर 2 लिखित परीक्षा 27 मार्च से 31 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में पास उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले राउंड यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। पद-वार इंटरव्यू 18 सितंबर 2026 से शुरू होंगे।
KVS NVS Tier 3 Interview Call Letter 2026 Link [Active]
केवीएस एनवीएस टियर 3 इंटरव्यू कॉल लेटर 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए, नीचे दिए गए लेख में हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।
| यहां क्लिक करें |
KVS NVS Tier 3 Interview Call Letter; पद-वार इंटरव्यू शेड्यूल
केवीएस और एनवीएस की ओर से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू अलग-अलग पदों और विषयों के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू का चरण 18 सितंबर 2026 से शुरू होगा।उम्मीदवारों को अपने कॉल लेटर में दिए गए पद, विषय, इंटरव्यू की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की जानकारी जरूर देखनी चाहिए। किसी कैंडिडेट्स को जो तारीख और समय दिया गया है, उसे ही अंतिम मानकर तैयारी करनी चाहिए।
| पद श्रेणी | पद / विषय | साक्षात्कार / डीवी तिथि | स्थान / रिपोर्टिंग विवरण |
| स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) | कंप्यूटर विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, वाणिज्य, भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी | 18–22 सितंबर 2026 | निर्धारित जोनल केंद्र / जवाहर नवोदय विद्यालय |
| प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) | गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक अध्ययन, क्षेत्रीय/तीसरी भाषाएं | 23–27 सितंबर 2026 | निर्धारित क्षेत्रीय केंद्र / कुछ भाषाओं के लिए ऑनलाइन |
| प्राथमिक शिक्षक (PRT) | प्राथमिक शिक्षक, संगीत शिक्षक, विशेष शिक्षक | 28 सितंबर–2 अक्टूबर 2026 | निर्धारित क्षेत्रीय केंद्रीय विद्यालय / नवोदय विद्यालय केंद्र |
| प्रशासनिक पद | प्राचार्य, उप-प्राचार्य, सहायक आयुक्त | 3–5 अक्टूबर 2026 | केवीएस मुख्यालय / क्षेत्रीय कार्यालय |
| अन्य एवं गैर-शिक्षण पद | पुस्तकालयाध्यक्ष, वित्त अधिकारी, आशुलिपिक ग्रेड-I, स्टाफ नर्स | 6–8 अक्टूबर 2026 | निर्धारित प्रशासनिक केंद्र |
इंटरव्यू में कौन से दस्तावेज ले जाएं?
इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को अपने कॉल लेटर के साथ जरूरी मूल दस्तावेज और उनकी निर्धारित प्रतियां ले जानी चाहिए। इनमें सामान्य तौर पर ये दस्तावेज शामिल हो सकते हैं:
-
इंटरव्यू कॉल लेटर की प्रिंट कॉपी
-
वैध फोटो पहचान पत्र
-
शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र और मार्कशीट
-
अनुभव प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
-
जाति/आरक्षण प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
-
दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
भर्ती से जुड़े अन्य आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को अपने कॉल लेटर में दिए गए निर्देशों के अनुसार दस्तावेज तैयार करने चाहिए।
KVS NVS Interview Call Letter कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों से अपना इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले KVS/NVS भर्ती से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
इंटरव्यू कॉल लेटर से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-
मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर अपना इंटरव्यू कॉल लेटर देखें।
-
कॉल लेटर में नाम, रोल नंबर, पद, विषय, तिथि और समय चेक करें।
-
कॉल लेटर डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।
कॉल लेटर में पद या विषय गलत दिख रहा है तो क्या करें?
कॉल लेटर में पद या विषय गलत दिखने पर उम्मीदवारों को घबराने की जरूरत नहीं है। पहले अपने आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी चेक करें। अगर गलती कॉल लेटर में है, तो संबंधित अधिकारियों को ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दें। शिकायत में अपना नाम, रोल नंबर, सही पद या विषय और कॉल लेटर की जानकारी जरूर लिखें। उपलब्ध होने पर कॉल लेटर की कॉपी भी ईमेल के साथ भेज सकते हैं।
शिकायत के लिए उपलब्ध बताए गए ईमेल पते हैं:
-
ctet.cbse@nic.in
-
chmn-cbse@nic.in
-
commissioner-kvs@gov.in
-
commissioner.nvs@gov.in
-
kvsnvs.recruitment2025@cbseshiksha.in
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.