KVS 2nd Admission List 2026: कक्षा 1 की दूसरी लिस्ट kvsangathan.nic.in पर होगी जारी, यहां से देखें अपना नाम और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

Last Updated: Apr 16, 2026, 12:13 IST

Second Provisional Admission List: केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 1 के नए सेशन के लिए एडमिशन की दूसरी प्रोविजनल लिस्ट आज 16 अप्रैल 2026 को जारी कि जाएगी। पेरेंट्स निर्धारित किए गए टाइम पीरियड में अपने छात्रों के जरूरी दस्तावेजों को जमा करें। साथ ही, यहां से जानें वे कौन-कौन से जरूरी डॉक्यूमेंट्स है।

Kendriya Vidyalaya Class 1 Second Merit List and Lottery Result Today
Kendriya Vidyalaya Class 1 Second Merit List and Lottery Result Today

Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए कक्षा 1 और बालवाटिका की दूसरी प्रोविजनल एडमिशन लिस्ट आज, 16 अप्रैल 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट  kvsangathan.nic.in या admission.kvs.gov.in पर जारी की जाएगी। 

अगर आपके बच्चे का नाम पहली लिस्ट में नहीं आया था, तो अब आप जारी होने वाली दूसरी लिस्ट में अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। यह लिस्ट उन स्कूलों में खाली बची सीटों के आधार पर जारी की जाएगी, जहां पहली लिस्ट के बाद एडमिशन पूरे नहीं हुए थे। साथ ही, यदि आपके छात्र का इस लिस्ट में भी नाम नहीं आता है, तो KVS तीसरी लिस्ट 21 अप्रैल 2026 को जारी करेगा। 

KVS Admission 2026-27: महत्वपूर्ण डेट्स 

एडमिशन प्रक्रिया को समझने के लिए सभी छात्र नीचे दी गई इस टेबल को देखें। इस टेबल में KVS एडमिशन से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डिटेल्स को बताया गया है। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डेट्स 
पहली एडमिशन लिस्ट जारी हुई 9-10 अप्रैल 2026
दूसरी एडमिशन लिस्ट (आज) 16 अप्रैल 2026
तीसरी एडमिशन लिस्ट (सीटें खाली रहने पर) 21 अप्रैल 2026
एडमिशन लेने की लास्ट डेट  30 जून 2026

एडमिशन के लिए आवश्यक यानी जरूरी दस्तावेज 

यदि आपके बच्चे का नाम सेलेक्शन लिस्ट में आ गया है, तो आपको तुरंत संबंधित विद्यालय में जाकर दस्तावेज वेरिफिकेशन करवाना होगा। छात्र निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की ऑरिजनल और फोटोकॉपी साथ रखें:

  1. जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate): बच्चे की आयु का प्रमाण।
  2. पासपोर्ट साइज फोटो: बच्चे की हाल की तस्वीरें।
  3. निवास प्रमाण पत्र: बिजली बिल, आधार कार्ड या राशन कार्ड।
  4. जाति प्रमाण पत्र: यदि आरक्षित कैटेगरी (SC/ST/OBC) से संबंधित हैं।
  5. आय प्रमाण पत्र: EWS या BPL कैटेगरी के आवेदकों के लिए।
  6. सर्विस सर्टिफिकेट: सरकारी कर्मचारी माता-पिता के लिए।
  7. दूरी का स्व-घोषणा पत्र: RTE के तहत घर से स्कूल की दूरी के लिए।

KVS 2nd List 2026 कैसे चेक करें? 

अपने बच्चे का नाम लिस्ट में देखने के लिए आप नीचे बताए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in या admission.kvs.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर "Check Application Status" या "Lottery Result 2026-27" के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना लॉगिन कोड, बच्चे की जन्म तिथि और मोबाइल नंबर फिल करें।

स्टेप 4: कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करें।

स्टेप 5: अब स्क्रीन पर आपके बच्चे का एडमिशन स्टेटस दिखाई देगा।

ध्यान देने योग्य बातें

  • समय का पालन: लिस्ट में नाम आने के बाद स्कूल द्वारा दी गई समय सीमा के भीतर ही रिपोर्ट करें, अन्यथा आपकी सीट किसी और वेटिंग लिस्ट वाले छात्र को दी जा सकती है।

  • वेटिंग लिस्ट: यदि नाम अभी भी वेटिंग लिस्ट (WL) में है, तो घबराएं नहीं। 21 अप्रैल को जारी होने वाली तीसरी लिस्ट का इंतजार करें।

केवीएस एडमिशन से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें!

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 16, 2026, 12:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News