JSSC Final Answer Key 2026: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, jssc.jharkhand.gov.in पर लिंक एक्टिव

Last Updated: Jun 7, 2026, 11:19 IST

JSSC Final Answer Key 2026: जेएसएससी ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की फाइनल आंसर-की 2026 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

JSSC Final Answer Key 2026
JSSC Final Answer Key 2026

JSSC Final Answer Key 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JTMACCE) 2026 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है, जिसकी पुन: परीक्षा दिनांक 08 मई 2026 को राज्य के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1,373 रिक्त पदों को भरा जाना है। हालांकि इससे पहले आयोग ने प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी थीं। फाइनल आंसर-की के खिलाफ प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद, आयोग ने अब फाइनल आंसर-की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

जेएसएससी की झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आंसर-की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों अपने उत्तरों का मिलान कर अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं। 

JSSC Final Answer Key 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

जेएसएससी जेटीएमएसीसीई प्रतियोगी परीक्षा की फाइनल आंसर-की 2026 डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आंसर-की PDF फॉर्मेट में जारी की गई है। इन पदों के चयन में कुल दो चरण में शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। दूसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन शामिल है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

जेएसएससी जेटीएमएसीसीई प्रतियोगी परीक्षा फाइनल आंसर-की 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

JSSC Final Answer Key 2026 - हाइलाइट्स

जेएसएससी द्वारा आयोजित झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य (JTMACCE) 2026 के पद पर चयनित होने वाले टीचर्स को 7वें वेतन आयोग के अनुसार, सभी कटौतियों के बाद इन हैंड सैलरी 45,000 से 52,000 रुपये के बीच दी जाती है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता और मेडिकल भत्ता आदि भी दिया जाता है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) 

परीक्षा का नाम 

झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JTMACCE) 2026 

पद का नाम 

प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य 

रिक्त पदों की संख्या 

1,373 

चयन के चरण 

लिखित परीक्षा और दस्तावेजों का सत्यापन 

आंसर-की जारी होने की तिथि 

07 जून 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

jssc.jharkhand.gov.in

JSSC Final Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

जेएसएससी जेटीएमएसीसीई प्रतियोगी परीक्षा की फाइनल आंसर-की 2026 जारी होने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट  jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं। 

  • JSSC Final Answer Key 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आंसर-की डाउनलोड कर लें।

  • आंसर-की के जरिए अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं। 

JSSC Final Answer Key 2026 में क्या-क्या जानकारी निहित होती है? 

जेएसएससी द्वारा आयोजित झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य (JTMACCE) परीक्षा 2026 की आंसर-की में आप निम्नलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं। 

  • परीक्षा का नाम

  • परीक्षा की तिथि 

  • नोटिफिकेशन की तारीख

  • क्वेश्चन बुकलेट सेट/कोड 

  • प्रश्न संख्या 

  • आयोग द्वारा माना गया अंतिम सही विकल्प

  • बदले गए उत्तर 

  • रद्द किए गए प्रश्न  

JSSC Final Answer Key 2026 जारी होेेने के बाद क्या होगा? 

जेएसएससी प्रतियोगी परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद जल्द रिजल्ट जारी किए जाने की उम्मीद है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और दस्तावेजों के सत्यापन में शैक्षणिक योग्यता - मैट्रिक (10th), इंटरमीडिएट (12th), स्नातक (Graduation) या अन्य संबंधित डिग्री/डिप्लोमा के मार्कशीट और सर्टिफिकेट, जाति प्रमाणपत्र, स्थानीय निवासी प्रमाणपत्र, पहचान पत्र - आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो आदि शामिल है। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Jun 7, 2026, 11:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News