Jagran Josh Education Conclave 2026 - भविष्य का लीडर बनने के लिए बच्चों को कैसे करें तैयार

Last Updated: May 12, 2026, 11:19 IST

यह लेख सही शिक्षा के महत्व और बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करने पर केंद्रित है। जागरण जोश एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 मई में नई दिल्ली में 'उद्यमिता और नवाचार' थीम पर आयोजित होगा, जो शिक्षा में योगदान देने वालों को सम्मानित करेगा।

Jagran Josh Education Conclave 2026 - भविष्य का लीडर बनने के लिए बच्चों को कैसे करें तैयार
Jagran Josh Education Conclave 2026 - भविष्य का लीडर बनने के लिए बच्चों को कैसे करें तैयार

सही शिक्षा का संबंध मानव के विकास से है। इससे देश और समाज की उन्नति जुड़ी हुई है। इस बात को सबसे पहले अभिभावकों को समझना चाहिए, तभी वो अपने बच्चे के लिए नीति निर्माता और शिक्षकों से शिक्षा पर सही सवाल कर पाएंगे। क्योंकि, बहुत से ऐसे कम स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी हैं, जहां बच्चों को फ्यूचर के लिए तैयार किया जा रहा है। ज्यादातर शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों को आज भी पारंपरिक तरीके से पढ़ाया जा रहा है, जहां तकनीक और इनोवेशन न के बराबर है। 

हालांकि, समाज में ऐसे लोग भी हैं, जो शिक्षा के सही महत्व को समझते हैं और अपने स्तर पर पूरा प्रयास कर रहे हैं। जिनका मकसद लाभ कमाना कम, सही शिक्षा ज्यादा है। ऐसे लोगों का काम उन जगहों पर भी दिखता हैं, जहां बुनियादी शिक्षा अभी पहुंची नहीं है। इनका पूरा प्रयास रहता है कि  बच्चों को बिना दबाव के आगे बढ़ने का अवसर मिले, जिससे उनकी क्रिएटिविटी निखर सके। 

Jagran Josh Education Conclave & Awards ऐसे काबिल लोगों को पुरस्कृत करता है। इसका छठा संस्करण मई में नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस साल की थीम है-"उद्यमिता और नवाचार", यह केवल पढ़ाई के बारे में नहीं है, बल्कि नई सोच के साथ कुछ नया करने, समस्याओं को हल करने और भविष्य के लीडर बनने के लिए बच्चों को तैयार करने पर जोर देता है।

दरअसल, Jagran Josh Education Conclave & Awards 2026 में उन लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने काम या इनोवेशन से शिक्षा को बेहतर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये छात्र, शिक्षक, समाज सेवक और इंडस्ट्री लीडर्स हो सकते हैं। समारोह काफी इंगेजिंग होगा, जहां छात्रों और शिक्षकों को अपने सवालों के जवाब मिलेंगे। साथ ही, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपनाई जाने वाली नीतियों के बारे में भी पता चलेगा।

भारत में शिक्षा के वर्तमान स्थिति, नए इनोवेशन और AI के दौर में आ रहे बदलावों के बारे में जानने के लिए, साथ ही शिक्षा प्रणाली की खामियों और उन्हें दूर करने के उपायों पर इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और नीति निर्माताओं से इनसाइट  पाने के लिए, आपको Jagran Josh Education Conclave & Awards से जरूर जुड़ना चाहिए। यह वह मंच है जहां शिक्षा और उससे होने वाले भारत निर्माण पर सार्थक चर्चा होती है। 

इस समारोह से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें - 

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More
    First Published: May 12, 2026, 11:19 IST

    Get here latest School, CBSE and Govt Jobs notification and articles in English and Hindi for Sarkari Naukari, Sarkari Result and Exam Preparation. Empower your learning journey with Jagran Josh App - Your trusted guide for exams, career, and knowledge! Download Now

    Trending

    Latest Education News