Holi School Holiday 2026: दिल्ली, नोएडा और झारखंड राज्य में 2 से 4 मार्च तक स्कूल रहेंगे बंद, जानें राज्य-वाइज छुट्टियों की डेट्स

Last Updated: Mar 2, 2026, 12:30 IST

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और झारखंड के साथ अन्य राज्यों के स्कूल 2 और 4 मार्च 2026 को होलिका दहन और होली के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे। अधिकांश क्षेत्रों में 4 मार्च को एक दिन की छुट्टी रहेगी, जबकि गाजियाबाद और नोएडा जैसे जिलों में दो दिन की छुट्टी हो सकती है।

Holi School Holidays 2026
Holi School Holidays 2026

रंगों का त्योहार होली 2026 का उत्सव 2 मार्च 2026 (मंगलवार) को होलिका दहन और 4 मार्च 2026 (बुधवार) को रंगवाली होली के रूप में मनाया जाएगा। साल 2026 में होली की डेट्स को लेकर छात्रों और पेरेंट्स के बीच काफी चर्चा का विषय बन चुका है। कई राज्यों, विशेषकर उत्तर प्रदेश (UP), दिल्ली-एनसीआर,राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र और झारखंड के शहरों में स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है।

होली 2026 की मुख्य डेट्स

इस साल होली का उत्सव मुख्य रूप से 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। हालांकि, कई राज्यों में उत्सव की शुरुआत 2 मार्च से ही हो जाएगी। 

  • होलिका दहन: 2 मार्च 2026 (सोमवार)
  • चंद्र ग्रहण (सूतक): 3 मार्च 2026 (मंगलवार)
  • धुलंडी (रंगों वाली होली): 4 मार्च 2026 (बुधवार)

राज्य-वार स्कूल की छुट्टियों की पूरी डिटेल्स 

अलग-अलग राज्य सरकारों ने अपने ऑफिशियल कैलेंडर के अनुसार छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है।

  1. उत्तर प्रदेश (नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ)

यूपी सरकार ने होली के अवसर पर 3 दिनों के अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान 2 मार्च से 4 मार्च तक बंद रहेंगे।

  1. दिल्ली और हरियाणा (गुरुग्राम, फरीदाबाद)

दिल्ली और हरियाणा सरकार ने मुख्य रूप से 4 मार्च को होली की छुट्टियों की घोषित की है। हालांकि, कई प्राइवेट स्कूलों ने बच्चों की सुविधा के लिए 3 मार्च को भी छुट्टी देने का निर्णय लिया है।

  1. बिहार और झारखंड

इन राज्यों में स्थानीय परंपराओं के आधार पर 3 और 4 मार्च दोनों दिन स्कूल बंद रहने की पूरी संभावना है। सरकार के अनुसार 3 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली की छुट्टी हो सकती है। राज्य शिक्षा विभाग के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, 2 मार्च से 4 मार्च तक स्कूल बंद रह सकते हैं। 

स्कूल हॉलिडे टेबल 2026 

यहां 2026 की होली की छुट्टियों की राज्य-वाइज की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है, जिसमें दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और अन्य NCR जिलों की पूरी डिटेल्स दी गई है। सभी छात्र जानने के लिए नीचे टेबल को देखें। 

राज्य / क्षेत्र छुट्टी की डेट्स  दिन  टिप्पणी 
उत्तर प्रदेश  02 - 04 मार्च सोम - बुध 1 मार्च (रविवार) मिलाकर 4 दिन की छुट्टी
दिल्ली  04 मार्च बुधवार कुछ स्कूलों में 3 मार्च को भी छुट्टी संभव
नोएडा/गाजियाबाद 02 - 04 मार्च सोम - बुध यूपी सरकार के नियमों के अनुसार
हरियाणा  04 मार्च बुधवार गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए लागू
बिहार  03 - 04 मार्च मंगल - बुध जिला स्तर पर बदलाव संभव
फरीदाबाद 4 मार्च 2026 बुधवार हरियाणा में सार्वजनिक अवकाश
राजस्थान 3-7 मार्च 2026 मंगल - शनिवार जिलेवार भिन्नता
बिहार 4 मार्च 2026 बुधवार कुछ जिलों में 3 मार्च
महाराष्ट्र 4 मार्च 2026 बुधवार राज्यव्यापी सार्वजनिक अवकाश
पश्चिम बंगाल 4 मार्च 2026 बुधवार डोल जात्रा

होली 2026 की स्कूली छुट्टियां मुख्य रूप से 4 मार्च 2026 को रहेंगी, साथ ही होलिका दहन के लिए कई जिलों में 3 मार्च 2026 को भी छुट्टी घोषित की गई है। गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित दिल्ली-एनसीआर के छात्रों को कम से कम एक दिन की छुट्टी मिलेगी, जबकि उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में लंबी छुट्टियां हो सकती हैं।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 2, 2026, 12:30 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News