DPCC Trainee Recruitment 2026: दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति में 150 पदों पर भर्ती, बिना एग्जाम के होगा सिलेक्शन
DPCC Trainee Recruitment 2026: दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने ट्रेनी के 150 पदों की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन, अधिसूचना के 21 दिन तक जारी रहेगी। शैक्षणिक योग्यता सहित डिटेल जानने के लिए आगे लेख देखें।
DPCC Trainee Recruitment 2026: दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने ट्रेनी के 150 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य टेक्निकल और साइंटिफिक अप्रेंटिस के रिक्त पदों को भरना है। संबंधित विषयों में B.E/B टेक या M.Sc डिग्री होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dpcc.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
DPCC Trainee Recruitment 2026: ऑफिशियल नोटिफिकेशन
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने स्टाइपेंड के आधार पर 150 ट्रेनी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। यह आवेदन टेक्निकल ट्रेनी और साइंटिफिक ट्रेनी के लिए मांगे गए हैं। पर्यावरण विभाग, दिल्ली सरकार की ओर से उम्मीदवारों का चयन संविदा के आधार पर किया जाएगा।
| डीपीसीसी ट्रेनी भर्ती 2026 |
DPCC Trainee Recruitment 2026: कैटेगरी वाइज पोस्ट
संबंधित भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू की गई है। उम्मीदवार वर्गों के अनुसार पदों की संख्या जानने के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:
| वर्ग | पदों की संख्या |
| एससी | 22 |
| एसटी | 11 |
| ओबीसी NCL (दिल्ली) | 40 |
| EWS | 15 |
| UR | 62 |
| कुल पदों की संख्या | 150 |
Check: SBI Apprentice Recruitment 2026
DPCC Trainee Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार संबंधित भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। टेक्निकल ट्रेनी पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, साइंटिफिक ट्रेनी के पद पर किसी एक विषय पर पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC) डिग्री होनी चाहिए।
DPCC Trainee Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इसमें किसी भी तरह की परीक्षा या इंटरव्यू राउंड शामिल नहीं किया गया है। अन्य विवरण निम्नलिखित हैं:
- साल 2023 में GATE/NET एग्जाम का पास प्रतिशत
- तय संख्या में GATE/NET अगर उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उनके परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
DPCC Trainee Recruitment 2026: आवेदन लिंक
नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि डीपीसीएस वेबसाइट पर अपलोड किए गए विज्ञापन की तिथि से 21 दिन (प्रकाशन तिथि सहित) होगी।
किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और उन्हें तुरंत अस्वीकार कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन का लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है।
| डीपीसीसी ट्रेनी ऑनलाइन आवेदन लिंक |
DPCC Trainee Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
डीपीसीसी ट्रेनी भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन करने के सिंपल स्टेप नीचे दिए गए हैं:
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dpcc.delhi.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, DPCC Trainee Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे मोबाइल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
-
लॉग इन करें और फॉर्म भरने के लिए मांगी गई पर्सनल डिटेल्स भरें।
-
डॉक्यूमेंट को स्केन कर अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें।
Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.
She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.