CBSE Three-Language Policy Update: सीबीएसई 7वीं से 9वीं के लिए नया नियम, 10वीं तक नहीं बदलेगी विदेशी भाषा

Last Updated: Jun 26, 2026, 19:08 IST

CBSE 3 Language Policy Updates: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CBSE की नई Three-Language Policy को लेकर सभी छात्रों और उनके पेरेंट्स के कन्फ्यूजन दूर कर दिया है। अब कक्षा 7, 8 और 9 में पढ़ रहे छात्रों को अपने सब्जेक्ट्स बदलने की जरूरत नहीं पढ़ेगी। पूरी जानकारी के लिए यहां पढ़े। 

CBSE Three-Language Policy Update: सीबीएसई 7वीं से 9वीं के लिए नया नियम, 10वीं तक नहीं बदलेगी विदेशी भाषा
CBSE Three-Language Policy Update: सीबीएसई 7वीं से 9वीं के लिए नया नियम, 10वीं तक नहीं बदलेगी विदेशी भाषा

dharmendra pradhan cbse language policy: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के स्कूलों में पढ़ रहे 7वीं, 8वीं और 9वीं के छात्रों और उनके पेरेंट्स के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड की नई थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी (Three-Language Policy) को लेकर चल रहे असमंजस को दूर करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि अब कक्षा 7वीं, 8वीं और 9वीं तक के छात्रों को बीच में भाषा बदलने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी केवल उन छात्रों के लिए है,जो कक्षा 6 में एडमिशन लेने वाले हैं। इसके अलावा, जो छात्र पहले से ही दो फॉरेन लैंग्वेज पढ़ रहे हैं। वे उन्ही लैंग्वेज को 10वीं तक तक जारी रख सकते हैं। 

मई 2026 में जारी हुए सीबीएसई के एक सर्कुलर के बाद छात्रों में यह डर था कि उन्हें बीच सेशन में अपनी पसंदीदा फॉरेन लैंग्वेज को छोड़कर किसी भारतीय लैंग्वेज को चुनना पड़ेगा। परंतु, शिक्षा मंत्री द्वारा छात्रों के इस डर या विवाद को खत्म कर दिया गया है।

CBSE द्वारा क्यों दी गई यह राहत?

CBSE ने मई में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF 2023) के अंडर एक नियम जारी किया था, जिसके अनुसार शैक्षणिक सेशन 2026-27 से 9वीं में आने वाले सभी छात्रों के लिए तीन लैंग्वेज को पढ़ना जरूरी कर दिया गया था। साथ ही, उन छात्रों के लिए करीब दो भारतीय लैंग्वेज पढ़ना जरूरी कर दिया गया था।   

CBSE 3-Language Policy 2026 के नियमों को समझें

नीचे दी गई तालिका से आप समझ सकते हैं कि यह नया स्पष्टीकरण किस कक्षा के छात्रों पर किस तरह लागू होगा:

छात्र की वर्तमान कक्षा (सेशन  2026-27)

लागू होने वाला नियम 

क्या फॉरेन लैंग्वेज रख सकते हैं?

कक्षा 7वीं, 8वीं और 9वीं (मौजूदा छात्र)

शिक्षा मंत्री के बयान के अनुसार पुराना कॉम्बिनेशन जारी रहेगा, किसी में भई कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

हां, छात्र 10वीं के बोर्ड एग्जाम तक जारी रख सकते हैं।

कक्षा 6 (नए छात्र)

3 लैंग्वेज जरूरी (कम से कम 2 भारतीय लैंग्वेज होना जरूरी)।

केवल तीसरी लैंग्वेज (R3) के रूप में एक फॉरेन लैंग्वेज को चुन सकते हैं।

कक्षा 10वीं

पुराने पैटर्न के तहत एग्जाम देने होंगे। 

हां, पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार करना होगा। 

तीसरी भाषा (R3) का मूल्यांकन

स्कूल लेवल पर इंटरनल असेसमेंट होगा।

कोई मुख्य बोर्ड एग्जाम नहीं होगी, ग्रेड सर्टिफिकेट में जुड़ेंगे।

स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के लिए जरूरी बातें 

शिक्षा मंत्री द्वारा इस बड़े फैसले के बाद स्कूलों और छात्रों के बीच इन निम्नलिखित पॉइंटर को लेकर सबसे ज्यादा ध्यान लगाया जा रहा है। 

1. पिछली डेट से लागू नहीं होगा नियम: 

शिक्षा मंत्री ने साफ किया है कि दो भारतीय लैंग्वेज पढ़ने का नया नियम केवल भविष्य में कक्षा 6 में एडमिशन लेने वाले छात्रों पर ही लागू किया जाएगा। इसे 7वीं से 9वीं के छात्रों पर पीछे की डेट्स से लागू करके उनके ऊपर पढ़ाई का अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा।

2. केवल 1.5% छात्र ही प्रभावित:

आंकड़ों के मुताबिक, सीबीएसई के करीब 98.5% छात्र पहले से ही थ्री-लैंग्वेज के फॉर्मूले में दो भारतीय लैंग्वेज जैसे हिंदी और अंग्रेजी या कोई क्षेत्रीय भाषा पढ़ रहे हैं। यह समस्या केवल देश के गिने-चुने बड़े शहरों के लगभग 30,000 छात्रों की थी, जिन्हें अब राहत मिल गई है।

3. कौशल विकास पर जोर: 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत CBSE कक्षा 6 से 8वीं तक के छात्रों के लिए हर साल 110 घंटे का स्किल मॉड्यूल जरूरी कर रहा है, ताकि भाषा के साथ-साथ छात्र नए तरह की स्किल्स भी सीख सकें।

शिक्षा मंत्रालय के इस फैसले के बाद CBSE जल्द ही वेबसाइट पर एक रिवाइज्ड और स्पष्ट गाइडलाइन जारी करेगा, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन छात्रों के सब्जेक्ट्स को लेकर अंतिम मुहर लगाएंगे।

यहां भी पढ़े: ICAI CA Foundation May 2026 Result Date: इस दिन जारी होगा सीए फाउंडेशन का रिजल्ट, आईसीएआई ने जारी किया Notice

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 26, 2026, 19:08 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News