BSB Result 2026: भारतीय शिक्षा बोर्ड 10वीं,12वीं परिणाम डिजिलॉकर पर घोषित

Last Updated: Apr 18, 2026, 12:22 IST

BSB Result 2026: भारतीय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 डिजिलॉकर के माध्यम से आज यानि 18 अप्रैल, 2026 को घोषित कर दिया है। इस साल की परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपनी मार्कशी को लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

BSB Result 2026 Out
BSB Result 2026 Out

BSB Result 2026: भारतीय शिक्षा बोर्ड (BSB) हरिद्वार की ओर से कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ी अपडेट। बीएसबी ने डिजिलॉकर के माध्यम से बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज यानि 18 अप्रैल, 2026 को घोषित कर दिया है। ऑफिशियल कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं -12वीं परीक्षाओं का आयोजन 9 मार्च से 25 मार्च, 2026 तक किया गया था। जिसमें कई राज्यों के हजारों छात्रों ने परीक्षा दी थी।

ऑनलाइन स्कोरकार्ड में विषयवार अंकों के साथ-साथ छात्र का नाम, रोल नंबर, रोल कोड और माता-पिता के नाम जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी शामिल है। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल है। मूल मार्कशीट परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद संबंधित विद्यालयों द्वारा जारी की जाएंगी।

बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, सभी संबद्ध संस्थानों में परीक्षाएं पारदर्शी, अनुशासित और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित की गईं थीं। निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया गया ताकि प्रत्येक परीक्षा केंद्र में बुनियादी ढांचे, पर्यवेक्षण और छात्र सहायता के अपेक्षित मानक बनाए रखे जाएं।

छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके डिजीलॉकर मोबाइल ऐप और पोर्टल या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने स्कोर देख सकते हैं। बीएसबी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप APAAR ID और डिजीलॉकर के साथ अपनी एनईपी (National Education Policy) के तहत परिणाम जारी किया है, ताकि परिणाम जारी होते ही कानूनी रूप से मान्य डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त किए जा सकें।

ऑफिशियल तौर पर इस साल भारतीय शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 88.04% दर्ज किया गया है। वहीं, कक्षा 12वीं की बात करे तो छात्रों का पास प्रतिशत 85.94 दर्ज किया गया है। परीक्षा परिणाम भारतीय शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर डिजिलॉकर लिंक के माध्यम से छात्र देख सकते हैं।

 BSB Result 2026: 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं कब हुई थीं?

भारतीय शिक्षा बोर्ड (BSB) हरिद्वार द्वारा परीक्षाओं का आयोजन 9 से 25 मार्च, 2026 के बीच आयोजित की गई थी। जिसमें भारत के कई राज्यों के हजारों छात्रों ने भाग लिया था। बोर्ड  द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब परिणाम घोषित कर दिया गया है। इससे छात्रों को बिना किसी देरी के अपनी शैक्षणिक योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।  

Bhartiya Shiksha Board Results 2026 हाइलाइट्स 

बीएसबी द्वारा मूल्यांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद छात्र और अभिभावक अब कक्षा 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। छात्र अपने कक्षा परिणामों से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में भी देख सकते हैं। 

बोर्ड का नाम 

भारतीय शिक्षा बोर्ड (BSB)

कक्षा 

10वीं, 12वीं 

शैक्षणिक सत्र 

2025 -26

परीक्षा तिथि 

9 से 25 मार्च, 2026 के बीच 

परीक्षा परिणाम 

18 अप्रैल, 2026 घोषित 

ऑफिशियल वेबसाइट 

bsb.org.in

Bhartiya Shiksha Board Results 2026 कैसे चेक करें?

भारतीय शिक्षा बोर्ड, कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, Bhartiya Shiksha Board Results 2026 पर जाएं।

स्टेप 3 अब कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 छात्र एडमिट कार्ड में दर्ज रोल नंबर डालें। 

स्टेप 5 परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 6 प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें। 

Bhartiya Shiksha Board Result 2026: डायरेक्ट लिंक 

शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक मार्च में आयोजित की गईं थीं। जो इसकी राष्ट्रव्यापी शैक्षणिक गतिविधियों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 9 से 25 मार्च, 2026 के बीच आयोजित इन परीक्षाओं में भारत के कई राज्यों के हजारों छात्रों ने भाग लिया था। जिसका परिणाम आज यानि 18 अप्रैल, 2026 को कर लिया गया है। छात्र अपनी कक्षा के अनुसार, नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर परिणामों की जांच और प्रोविजनल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

भारतीय शिक्षा बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम Link

भारतीय शिक्षा बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम Link

 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Apr 18, 2026, 12:22 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News