BPSC Exam Calendar 2026 OUT: बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर जारी, चेक करें 71st CCE Mains, 72nd CCE Prelims सहित अन्य परीक्षा की तारीखें

Feb 3, 2026, 11:34 IST

BPSC Exam Calendar 2026 OUT: बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 को 2 फरवरी 2026 को जारी कर दिया गया है। इस कैलेंडर में संभावित परीक्षाओं की तारीखों के साथ-साथ रिजल्ट घोषित होने की संभावित तिथियां भी दी गई हैं। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से आधिकारिक बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC Exam Calendar 2026 OUT
BPSC Exam Calendar 2026 OUT

BPSC Exam Calendar 2026 OUT: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने वर्ष 2026 के लिए परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक रूप से 2 फरवरी 2026 को जारी कर दिया है। यह कैलेंडर BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। इसमें 1st, 2nd और 3rd फेज की परीक्षाओं के साथ-साथ 70वीं और 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE), शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0), असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) और अन्य तकनीकी व विभागीय पदों की संभावित परीक्षा और रिजल्ट तिथियों की जानकारी दी गई है। परीक्षा कैलेंडर जारी होने से उम्मीदवारों को अपनी तैयारी की योजना पहले से बनाने, समय का सही प्रबंधन करने और अंतिम समय के दबाव से बचने में मदद मिलेगी।

Official BPSC Exam Calendar 2026 PDF

बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 आयोग द्वारा जारी किया गया एक आधिकारिक शेड्यूल है, जिसमें पूरे वर्ष आयोजित होने वाली परीक्षाओं, रिजल्ट और चयन प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों की संभावित तारीखें शामिल हैं। यह कैलेंडर 2026 में BPSC परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक उपयोगी गाइड की तरह काम करता है और उन्हें अपनी पढ़ाई व तैयारी को सही ढंग से प्लान करने में मदद करता है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से आधिकारिक BPSC एग्जाम कैलेंडर 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC Exam Calendar 2026 Link

यहां क्लिक करें

कैसे चेक करें बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले https://bpsc.bihar.gov.in/ पर जाएं।

  • होम पेज पर Exam Calendar सेक्शन पर क्लिक करें।

  • आपके सामने स्क्रीन पर एग्जाम कैलेंडर ओपन हो जाएगा।

  • इसमें अपनी परीक्षा का जानकारी चेक करें और नोट करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News