बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, बोर्ड एग्जाम के सुचारू संचालन के लिए शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बताया है कि यह नियंत्रण कक्ष एग्जाम अवधि के दौरान ऑनलाइन निगरानी और नियमित समीक्षाओं के माध्यम से सभी जिलों में एग्जाम गतिविधियों की निगरानी करेगा।
शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी आज, 17 फरवरी, 2026 को नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन करेंगी। यह नियंत्रण कक्ष सूचना प्रवाह का समन्वय करेगा, कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखेगा और परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए समय पर निर्देश जारी करेगा।
यूपी बोर्ड एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के आंकड़े
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड के एग्जाम के लिए कुल 52,30,297 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें कक्षा 10 के 27,50,945 छात्र शामिल हैं, जिनमें 14,38,682 लड़के और 13,12,263 लड़कियां हैं। वहीं, कक्षा 12 के 24,79,352 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 13,03,012 लड़के और 11,76,340 लड़कियां हैं। बोर्ड राज्य भर में 8033 परीक्षा केंद्रों पर यूपीएमएसपी की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित कर रहा है।
एग्जाम का टाइम और शिफ्ट
यूपी बोर्ड के एग्जाम दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएंगी। दोनों कक्षाओं की शिफ्ट्स जानने के लिए
| कक्षा | पहली पाली (Morning) | दूसरी पाली (Evening) |
| हाईस्कूल (10th) | सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक | दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक |
| इंटरमीडिएट (12th) | सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक | दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक |
UP Board 10th (हाईस्कूल) सब्जेक्ट्स की डेट शीट
10वीं के एग्जाम मुख्य रूप से सुबह की शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी।
| डेट | सुबह की शिफ्ट (8:30 AM - 11:45 AM) | शाम की शिफ्ट (2:00 PM - 5:15 PM) |
| 18 फरवरी 2026 | हिन्दी / प्रारंभिक हिन्दी | - |
| 22 फरवरी 2026 | गणित | - |
| 25 फरवरी 2026 | संस्कृत | - |
| 28 फरवरी 2026 | विज्ञान | - |
| 03 मार्च 2026 | अंग्रेजी | - |
| 07 मार्च 2026 | सामाजिक विज्ञान | - |
| 10 मार्च 2026 | चित्रकला / कंप्यूटर | - |
UP Board 12th (इंटरमीडिएट) मुख्य सब्जेक्ट्स की डेट शीट
12वीं के एग्जाम शाम की शिफ्ट में होंगे।
| डेट | सुबह की शिफ्ट (8:30 AM - 11:45 AM) | शाम की शिफ्ट (2:00 PM - 5:15 PM) |
| 18 फरवरी 2026 | सैन्य विज्ञान | हिन्दी / सामान्य हिन्दी |
| 23 फरवरी 2026 | - | नागरिक शास्त्र (Civics) |
| 26 फरवरी 2026 | - | जीव विज्ञान / गणित |
| 02 मार्च 2026 | - | अंग्रेजी |
| 05 मार्च 2026 | - | मनोविज्ञान / शिक्षा शास्त्र |
| 09 मार्च 2026 | - | रसायन विज्ञान / इतिहास |
| 12 मार्च 2026 | - | भौतिक विज्ञान / अर्थशास्त्र |
जरूरी दिशा-निर्देश: क्या करें और क्या न करें?
बोर्ड ने इस बार अनुशासन को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं। परीक्षार्थियों को इन बातों का पालन करना अनिवार्य है:
- एडमिट कार्ड: बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी। इसकी एक फोटोकॉपी भी अपने पास सुरक्षित रखें।
- समय पर पहुंचें: एग्जाम शुरू होने से कम से कम 45 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचें। पहली शिफ्ट के लिए 8:00 बजे और दूसरी शिफ्ट के लिए 1:30 बजे तक पहुंच जाना बेहतर है।
- कॉपी पर रोल नंबर: इस बार सुरक्षा के मद्देनजर, छात्रों को कॉपी के हर पेज पर अपना रोल नंबर लिखना अनिवार्य किया गया है।
- जूते-मोजे की अनुमति: अच्छी खबर यह है कि इस बार छात्रों को जांच के दौरान जूते-मोजे उतारने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।
- नकद राशि से बचें: आंसर शीट में पैसे रखना भारी पड़ सकता है। इसे 'अनुशासनहीनता' माना जाएगा और सख्त कार्रवाई हो सकती है।
एग्जाम सेंटर पर ले जाने वाली चीजें
नीचे दी गई लिस्ट के अनुसार अपना बैग आज ही तैयार कर लें:
- मूल एडमिट कार्ड।
- नीले और काले बॉल पॉइंट पेन (जेल पेन से बचें)।
- पेंसिल, स्केल और रबर।
- एक पारदर्शी (Transparent) पानी की बोतल।
- पहचान के लिए आधार कार्ड।
यहां भी पढ़े: CMAT 2026 Final Answer Key OUT: फाइनल आंसर-की जारी, रिजल्ट cmat.nta.nic.in पर रखें नजर

Comments
All Comments (0)
Join the conversation