RRB Group D Answer Key 2026 Link [OUT]: आरआरबी ग्रुप डी आंसर की rrb.digialm.com पर जारी, यहां से डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट PDF

Last Updated: Feb 17, 2026, 17:47 IST

RRB Group D Answer Key 2026 Link OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड आज 17 फरवरी को शाम 5 बजे RRB ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2024 की आंसर-की का लिंक जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcgd.gov.in और rrb.digialm.com पर जाकर परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो उसे 23 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन दर्ज कराया जा सकता है। हर आपत्ति के लिए 50 रुपये (बैंक चार्ज अतिरिक्त) शुल्क देना होगा। आपत्ति सही पाए जाने पर यह राशि वापस कर दी जाएगी।

आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 लिंक एक्टिव
आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 लिंक एक्टिव

Railway RRB Group D Answer Key 2026, Sarkari Result: रेलवे भर्ती से जुड़े लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आज खत्म हुआ। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आज 17 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2024 (विज्ञापन संख्या 08/2024) की आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार अपने-अपने रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट-rrbcgd.gov.in और rrb.digialm.com पर जाकर आंसर-की, क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर अनुमानित स्कोर निकाल पाएंगे। अगर किसी सवाल के जवाब पर आपको आपत्ति है, तो आप 23 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। हर आपत्ति के लिए 50 रुपये (बैंक चार्ज अलग से) फीस देनी होगी। अगर आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो 50 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। यह भर्ती परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी।

RRB Group D Answer Key 2026 Released

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने RRB Group D आंसर की 2026 ऑफिशियल रूप से जारी कर दी है। जो कैंडिडेट 10 फरवरी 2026 को CBT में बैठे थे, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके RRB वेबसाइट या DigiLMS पोर्टल पर अपना प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं। इसके जरिए आप अपने जवाब चेक कर सकते हैं, स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं और अगर किसी आंसर में गलती लगे तो 23 फरवरी तक ऑब्जेक्शन फाइल कर सकते हैं। इसके बाद RRB फाइनल आंसर की जारी करेगा।

Railway Group D Answer Key 2026 Link-Active 

रेलवे ग्रुप डी आंसर की 2026 का लिंक आज शाम 5 बजे एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके आंसर-की, क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। 

यहां क्लिक करें

Railway RRB Group D Answer Key 2026 Link

Screenshot 2026-02-17 160755

rrb.digialm.com: रेलवे आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 कैसे डाउनोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रेलवे आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

स्टेप 2: “CEN-RRB-08/2024 (Pay Level-1 Posts) – Answer Key / Objection” वाले लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: नया लॉगिन पेज खुल जाएगा।

स्टेप 4: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरकर “Login” पर क्लिक करें।

स्टेप 5: RRB Group D Answer Key 2026 डाउनलोड करें और अपने उत्तर मिलाएं।

RRB ग्रुप D लेवल 1 आंसर की और रिस्पॉन्स शीट की जानकारी

  • उम्मीदवार का नाम

  • रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर

  • परीक्षा की तारीख और शिफ्ट

  • RRB ज़ोन का नाम

  • हर सवाल का Question ID

  • हर सवाल के लिए दिए गए विकल्प

  • उम्मीदवार का चुना हुआ जवाब

  • प्रोविजनल आंसर की के अनुसार सही जवाब

  • हर सवाल का स्टेटस (सही / गलत / बिना जवाब)

  • सेक्शन के अनुसार सवालों की जानकारी

RRB Group D Answer Key 2026 Official Website

जारी होने के बाद उम्मीदवार उस रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, जहां उन्होंने आवेदन किया था, CEN 08/2024 की RRB Group D Answer Key 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। आप अपनी क्षेत्रीय वेबसाइट तक पहुंचने के लिए नीचे दिए गए लिंक भी देख सकते हैं।

RRB Ahmedabad

www.rrbahmedabad.gov.in

RRB Ajmer

www.rrbajmer.gov.in

RRB Allahabad

www.rrballahabad.gov.in

RRB Bangalore

www.rrbbnc.gov.in

RRB Bhopal

www.rrbbhopal.gov.in

RRB Bhubaneshwar

www.rrbbbs.gov.in

RRB Bilaspur

www.rrbbilaspur.gov.in

RRB Chandigarh

www.rrbcdg.gov.in

RRB Chennai

www.rrbchennai.gov.in

RRB Gorakhpur

www.rrbgkp.gov.in

RRB Guwahati

www.rrbguwahati.gov.in

RRB Jammu-Srinagar

www.rrbjammu.nic.in

RRB Kolkata

www.rrbkolkata.gov.in

RRB Malda

www.rrbmalda.gov.in

RRB Mumbai

www.rrbmumbai.gov.in

RRB Muzaffarpur

www.rrbmuzaffarpur.gov.in

RRB Patna

www.rrbpatna.gov.in

RRB Ranchi

www.rrbranchi.gov.in

RRB Secunderabad

www.rrbsecunderabad.nic.in

RRB Siliguri

www.rrbsiliguri.gov.in

RRB Trivandrum

www.rrbthiruvananthapuram.gov.in

RRB ग्रुप D का सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और फिजिकल टेस्ट (PET) के आधार पर होगा। CBT पास करने वाले अभ्यर्थियों को PET के लिए बुलाया जाएगा। CBT केवल एक ही चरण में होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच की जाएगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News