IIT JAM 2026 की रिस्पॉन्स शीट जारी; jam2026.iitb.ac.in से करें डाउनलोड, ऐसे करें स्टेप बाय स्टेप डाउनलोड

Akshara Verma
Last Updated: Feb 20, 2026, 16:13 IST

IIT बॉम्बे ने कल, 19 फरवरी, 2026 को IIT JAM 2026 की ऑफिशियल रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। सभी छात्र अपनी-अपनी आईडी/ईमेल और पासवर्ड का उपयोग करके JOAPS के ऑफिशियल पोर्टल jam2026.iitb.ac.in से इसे डाउनलोड करें। साथ ही, डाउनलोड करने के स्टेप्स जानने के लिए नीचे देखें।

IIT Bombay has released the IIT JAM 2026 response sheet yesterday, February 19, 2026
IIT Bombay has released the IIT JAM 2026 response sheet yesterday, February 19, 2026

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने कल यानी 19 फरवरी 2026 को IIT JAM 2026 की रिस्पॉन्स शीट ऑफिशियल तौर पर जारी कर दी है। 15 फरवरी 2026 को आयोजित हुए एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र रिस्पॉन्स शीट को देखने और डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर विजिट करें। 

छात्रों को JAM 2026 की रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे ID/ E-MAIL ID और Password का इस्तेमाल करना होगा। ऐसा करने से छात्र रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद अपने-अपने स्कोर की देख सकते हैं।  

IIT JAM 2026: एग्जाम से जुड़ी इंपोर्टेंट डिटेल्स

छात्र IIT JAM 2026 के एग्जाम और रिजल्ट से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। साथ ही, टेबल में एग्जाम डेट से लेकर रिजल्ट तक की इंपोर्टेंट डेट्स की जानकारी दी गई है। आइए टेबल पर नजर डालते हैं। 

इवेंट डेट्स 
IIT JAM 2026 एग्जाम डेट्स  15 फरवरी 2026
रिस्पॉन्स शीट जारी होने की डेट 18-19 फरवरी 2026
प्रोविजनल आंसर-की (एक्सपेक्डेट) 20 फरवरी 2026
आंसर-की पर ऑब्जेक्शन फिल करना फरवरी के लास्ट सप्ताह तक
एग्जाम रिजल्ट  20 मार्च 2026

डायरेक्ट लिंक - IIT JAM 2026 रिस्पॉन्स शीट

IIT JAM 2026 रिस्पॉन्स शीट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

IIT JAM 2026 एग्जाम में शामिल होने वाले सभी छात्रों को ऑनलाइन रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  1. ऑफिशियल वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाएं।
  2. नोटिफिकेशन पर, JOAPS पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना नामांकन आईडी/ईमेल पता और पासवर्ड फिल करें। 
  4. कैप्चा कोड फिल करें और लॉगिन करने के लिए सबमिट करें। 
  5. डैशबोर्ड में, प्रतिक्रिया पत्रक के लिंक पर क्लिक करें।
  6. फिर, स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें।

यहां भी पढ़े: Rajasthan RTE EWS Admission: RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन फाॅर्म प्रक्रिया आज से शुरू, 25% सीटें फ्री

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News