RRB JE Admit Card 2026 Link [OUT]: जारी हुआ आरआरबी जेई एडमिट कार्ड, डाउनलोड करें CBT 1 हॉल टिकट PDF

Last Updated: Feb 20, 2026, 17:33 IST

RRB JE Admit Card 2026 OUT: आरआरबी जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड का लिंक सक्रिय कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड) का उपयोग करके आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB JE Admit Card 2026 OUT
RRB JE Admit Card 2026 OUT

RRB JE CBT 1 Admit Card 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। Railway Recruitment Board (RRB) ने जूनियर इंजीनियर CBT (CEN 05/2025) के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। निर्धारित आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 19 और 20 फरवरी 2026 को है, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि) दर्ज कर एडमिट कार्ड एक्सेस कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट, केमिकल सुपरवाइजर और मेटलर्जिकल असिस्टेंट सहित कुल 2585 रिक्तियों को भरा जाएगा।

RRB JE Admit Card 2026 Download Link-Active

RRB JE एडमिट कार्ड अब आधिकारिक और क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर उपलब्ध है। 19 और 20 फरवरी 2026 की CBT 1 परीक्षा के लिए, कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें ताकि अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके। हॉल टिकट का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

RRB JE Admit Card 2026 Direct Link

यहां क्लिक करें

इन तारीखों पर होगी आरआरबी जेई परीक्षा

RRB JE (CEN 05/2025) के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1) 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा तीन दिनों तक विभिन्न राज्यों के अलग-अलग परीक्षा शहरों में संपन्न होगी। यह एडमिट कार्ड केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए जारी किया गया है जिन्होंने CEN 05/2025 के तहत आवेदन किया है।

RRB जेई सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026-हाइलाइट्स

Railway Recruitment Board (RRB) ने RRB JE 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। यह दस्तावेज़ उम्मीदवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें उनके नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की तारीख और परीक्षा केंद्र जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड को सुरक्षित स्थान पर रखें और परीक्षा से संबंधित अन्य विवरणों के लिए नीचे दी गई तालिका को ध्यानपूर्वक देखें।

संस्था

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

पद

जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरवाइजर, केमिकल सुपरवाइजर, मेटलर्जिकल असिस्टेंट

विज्ञापन संख्या

CEN 05/2025

रिक्त पद

2585

RRB JE परीक्षा 2026 की तारीख

19, 20, 25 फरवरी 2026

परीक्षा मोड

ऑनलाइन

आरआरबी जेई सीबीटी 1 एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

RRB JE CBT 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स ये हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट-rrbcdg.gov.in या अपने क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर।

  2. होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड/हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें।

  3. लॉगिन विवरण रजिस्ट्रेशन नंबर,  डेट ऑफ बर्थ (जन्मतिथि) और सिक्योरिटी पिन या कैप्चा (यदि मांगा जाए) दर्ज करें

  4. लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।

  5. एडमिट कार्ड का एक साफ़ प्रिंट अपने साथ परीक्षा के दिन लेकर जाएं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News