Current Affairs One-Liners 20 Feb 2026: आज के वन-लाइनर करेंट अफेयर्स यहां एक नए फॉर्मेट में प्रस्तुत किए गए हैं। ये अपडेट परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं और आपकी तैयारी में मददगार साबित होंगे। आज के मुख्य हाई लाइट्स में विश्व सामाजिक न्याय दिवस, कोपिली हाइड्रो प्रोजेक्ट, जीवंत ग्राम कार्यक्रम-II, नंदौर वन्यजीव अभ्यारण्य आदि से संबंधित सवाल शामिल हैं।
- विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर साल कब मनाया जाता है- 20 फरवरी
- एपेडा ने तमिलनाडु से किस देश के लिए जीआई-टैग वाले सलेम साबूदाने की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया- कनाडा
- भारत, एआई इंपैक्ट समिट के दौरान US की किस पहल में शामिल होने की घोषणा की है- पैक्स सिलिका (Pax Silica)
- हाल ही में चर्चा में रहा कोपिली हाइड्रो प्रोजेक्ट किस राज्य में स्थित है- असम
- किस केन्द्रीय मंत्री ने असम के नाथुनपुर गांव में 6,839 करोड़ रुपये की लागत वाले जीवंत ग्राम कार्यक्रम-II (VVP-II) का शुभारंभ किया- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- हाल ही में चर्चा में रहा कनलाओन ज्वालामुखी किस देश में स्थित है- नेग्रोस द्वीप (फिलीपींस)
- हाल ही में चर्चा में रहा नंदौर वन्यजीव अभ्यारण्य किस राज्य में स्थित है- उत्तराखंड
- हाल ही में ईरान और रूस की नौसेनाओं ने किस क्षेत्र में एक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया- ओमान की खाड़ी और उत्तरी हिंद महासागर
- हाल ही में अमेरिकी विदेश विभाग ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए कितने मिलियन डॉलर का अत्याधुनिक एआई पैकेज लॉन्च किया- 200 मिलियन डॉलर
Comments
All Comments (0)
Join the conversation