MP ITI Training Officer Admit Card 2026 OUT: एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जारी, परीक्षा 27 फरवरी से

Last Updated: Feb 20, 2026, 17:35 IST

MP ITI Training Officer Admit Card 2026 OUT: एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया है, वे अपने लॉगिन विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि) दर्ज कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में नीचे उपलब्ध कराया गया है।      

एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 जारी हुआ!
एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 जारी हुआ!

MP ITI Training Officer Admit Card 2026 OUT: मध्य प्रदेश में आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने आज 20 फरवरी 2026 को एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने Application Number और Date of Birth की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भर्ती परीक्षा 27 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर परीक्षा संबंधी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

यहां क्लिक करें- MP ITI Training Officer Admit Card 2026 Link (Active)

MP ITI Training Officer Admit Card के बारे में हाइलाइट्स

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड इस भर्ती अभियान के माध्यम से ट्रेनिंग ऑफिसर के कुल 1120 पदों को भरेगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में परीक्षा से जुड़ी सभी प्रमुख जानकारी देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

आयोजन संस्था

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड

पद का नाम

आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर

रिक्तियां

1120

आवेदन तिथि

17 से 31 जनवरी 2026

परीक्षा तिथि

27 फरवरी 2026 से

एडमिट कार्ड

20 फरवरी 2026 (जारी)

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन

आधिकारिक वेबसाइट

esb.mp.gov.in

MP ITI Training Officer Exam Date 2026: परीक्षा शिफ्ट और शेड्यूल

Screenshot 2026-02-20 164456

कैसे डाउनलोड करें MP ITI Training Officer Admit Card?

एमपी आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देश दिए होंगे। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है, बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होम पेज MP ITI Training Officer Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

MP ITI Training Officer Admit Card में उल्लिखित विवरण 

एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार के नाम और परीक्षा तिथि के साथ नीचे दी गई महत्वपूर्ण जानकारी भी शामिल होती है।

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर

  • जन्मतिथि

  • फोटो और हस्ताक्षर

  • परीक्षा की तिथि

  • परीक्षा का समय और शिफ्ट

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

  • रिपोर्टिंग टाइम

  • श्रेणी (Category)

  • महत्वपूर्ण निर्देश और गाइडलाइन

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News