इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने CSEET जून 2026 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है। अब छात्र 28 फरवरी, 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। पहले यह डेट 15 फरवरी को समाप्त हो रही थी, लेकिन छात्रों की मांग और सुविधा को देखते हुए संस्थान ने इसे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
CSEET जून 2026 के एग्जाम 1 से 4 जून, 2026 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। लास्ट डेट तक रजिस्टर करने वाले छात्रों को एग्जाम में बैठने के लिए एडमिट कार्ड प्राप्त होगा। CSEET जून 2026 का एप्लिकेशन फीस 7500 रुपये तय की गई है। साथ ही, छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के बाद, ICSI 1 मार्च को नामांकन विंडो बिना लेट फीस के खोलेगा।
CSEET जून 2026: इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स
रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ने से उन छात्रों को एक और मौका मिला है, जो किसी कारणवश अब तक रजिस्टर नहीं कर पाए थे। छात्र CSEET जून के एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डिटेल्स |
| रजिस्ट्रेशन की नई लास्ट डेट | 28 फरवरी, 2026 |
| एग्जाम फॉर्म शुरू होने की डेट | 01 मार्च, 2026 |
| बिना लेट फीस एनरोलमेंट की लास्ट डेट | 07 अप्रैल, 2026 |
| CSEET जून 2026 एग्जाम की डेट | 01 जून से 04 जून, 2026 |
| एग्जाम मोड | सेंटर-बेस्ड (Offline/OMR) |
रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट
रजिस्ट्रेशन करने से पहले छात्रों को ये सुनिश्चित करना होगा कि इन निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी (स्कैन की हुई) अपने पास रखें।
| स्कैन किए गए डाक्यूमेंट | डिटेल्स |
| छात्र की फोटो | 10kb से 20kb के बीच |
| छात्र के हस्ताक्षर | 10kb से 20kb के बीच |
| जन्म तिथि प्रमाणपत्र | 10वीं पास की मार्कशीट |
| कक्षा 12वीं का हॉल टिकट | यदि दिखाई दे रहा है |
| कक्षा 12वीं की मार्कशीट | |
| कैटेगरी प्रमाणपत्र | फिस में छूट प्राप्त करने के लिए |
पहचान के किसी भी प्रमाण में से कोई एक
|
रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स
छात्र रजिस्ट्रेशन करने के लिए ICSI के ऑफिशियल पोर्टल smash.icsi.edu पर जाकर इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट smash.icsi.edu या सीधे SMASH Portal पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और 'Proceed to Registration' पर क्लिक करें।
- अपनी बुनियादी जानकारी, शैक्षिक योग्यता और संपर्क डिटेल्स फिल करें।
- फिर, कुछ डाक्युमेंट को बताए गए साइज के अनुसार अपलोड करें।
- सामान्य कैटेगरी के लिए निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड से करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
महत्वपूर्ण बदलाव: जून 2026 से नया पैटर्न
छात्र को ध्यान देना चाहिए कि जून 2026 सेशन से CSEET के एग्जाम नए सिलेब्स के आधार पर होगी। अब यह एग्जाम रिमोट प्रोक्टर्ड के बजाय एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, रजिस्ट्रेशन फीस और सिलेबस में भी कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसकी पूरी डिटेल्स जानकारी आप ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation