T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के लिए कौन बना रन मशीन और कौन सबसे बड़ा विकेट टेकर? यहां देखें

Last Updated: Feb 18, 2026, 18:21 IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक टीम इंडिया के लिए ईशान किशन रन मशीन साबित हुए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 158 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 6-6 विकेट लेकर सबसे बड़े विकेट टेकर का दर्जा हासिल किया है।

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट में हर मैच के साथ टाइटल की जंग और दिलचस्प होती जा रही है। जहां एक ओर बल्लेबाज रनों की बरसात कर रहे हैं, वहीं गेंदबाज भी विकेटों की झड़ी लगाकर मैच का रुख पलट रहे हैं। फ़िलहाल टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने अब तक सबसे अधिक रन बनाये है और वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल के नाम सर्वाधिक विकेट है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस वर्ल्ड कप में भारत की ओर से कौन से खिलाड़ी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन कर रहे है और गेंदबाजी डिपार्टमेंट में कौन बेहतर प्रदर्शन कर रहा हैं। बताते चलें कि अब सुपर 8 की रेस भी शुरू हो गयी है. 

ईशान किशन बने टीम इंडिया के टॉप रन स्कोरर

भारतीय टीम के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम है। उन्होंने 3 मैचों की 3 पारियों में 158 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 77 रन रहा है और उन्होंने अब तक 2 अर्धशतक लगाए हैं।

सूर्यकुमार यादव ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 मैचों में 128 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 84* रहा है और उन्होंने एक अर्धशतक जड़ा है।

सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्ल्लेबाज: 

खिलाड़ी

मैच (Mat)

पारी (Inns)

रन (Runs)

उच्चतम स्कोर (HS)

100/50

ईशान किशन 

3

3

158

77

0/2

सूर्यकुमार यादव 

3

3

128

84*

0/1

हार्दिक पांड्या 

3

3

57

52

0/1

           

Source: ESPN

गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल का जलवा

गेंदबाजी की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) और अक्षर पटेल (Axar Patel) संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। दोनों ने 3-3 मैचों में 6-6 विकेट झटके हैं।

वरुण का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/7 रहा है।

अक्षर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/20 रहा है।

इन दोनों स्पिनरों ने मिडिल ओवरों में विकेट लेकर विपक्षी टीमों की रन गति पर ब्रेक लगाया है।

Most Wickets T20 World Cup 2026 सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज: 

खिलाड़ी (Player)

मैच (Mat)

पारी (Inns)

विकेट (Wkts)

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी (BBI)

वरुण चक्रवर्ती

3

3

6

3/7

अक्षर पटेल 

3

3

6

2/20

हार्दिक पांड्या 

3

3

4

2/16

जसप्रीत बुमराह

2

2

3

2/17

मोहम्मद सिराज 

1

1

3

3/29

Source: ESPN

पांड्या, बुमराह और सिराज भी पीछे नहीं

हार्दिक पांड्या ने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल दिखाया है और 4 विकेट लिए हैं। तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah ने 2 मैचों में 3 विकेट झटके हैं, जबकि Mohammed Siraj ने 1 मैच में ही 3 विकेट लेकर अपनी छाप छोड़ी है। इन गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी ने भारत को अहम मौकों पर सफलता दिलाई है।

T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का प्रदर्शन संतुलित नजर आ रहा है। जहां ईशान किशन रन मशीन बने हुए हैं, वहीं वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल गेंदबाजी में कमाल कर रहे हैं। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News