CMAT 2026 Final Answer Key OUT: अंतिम उत्तर कुंजी cmat.nta.nic.in जारी, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट?

Akshara Verma
Last Updated: Feb 17, 2026, 13:56 IST

CMAT 2026 की अंतिम आंसर-की (PDF) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। NTA द्वारा जल्द ही CMAT रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है। छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करके रिजल्ट देख सकते हैं।

CMAT 2026 Final Answer Key Out
CMAT 2026 Final Answer Key Out

CMAT 2026 Final Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CMAT 2026 की फाइनल आंसर-की आज, 17 फरवरी 2026 को जारी हो गई है। फाइनल आंसर-की की PDF ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर उपलब्ध है। जिन छात्रों ने CMAT 2026 की फाइनल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन फिल कराई थी, वे फाइनल आंसर-की की PDF डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। NTA ने सोशल मिडिया के प्लेटफॉर्म ट्वीटर के माध्यम से दी जानकारी। 

CMAT 2026 की फाइनल आंसर-की PDF फॉर्मेट में जारी कर दी गई है। इस PDF में प्रश्न आईडी के साथ सही आंसर का ऑप्शन भी दिया गया है। छात्रों को बेसब्री से अपने रिजल्ट और स्कोरकार्ड का इंतजार है, जो आज शाम तक घोषित होने की पूरी संभावना है।

CMAT 2026 की फाइनल आंसर-की - यहां क्लिक करें

रिजल्ट कब आएगा? 

NTA ने 25 जनवरी 2026 को एग्जाम आयोजित किए थे। प्रोविजनल आंसर-की पर मिली ऑब्जेक्शन फिल करने के बाद, अब फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट आज शाम 6 से 8 बजे के बीच लाइव हो सकता है। छात्र CMAT 2026 के रिजल्ट और डेट्स की जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट  इंपोर्टेंट जानकारी 
एग्जाम की डेट  25 जनवरी 2026
फाइनल आंसर-की 17 फरवरी 2026 (जारी)
रिजल्ट का एक्सपेक्टेड टाइम  आज शाम (17 फरवरी)
कुल छात्र  लगभग 53,453
ऑफिशियल वेबसाइट  cmat.nta.nic.in

स्कोरकार्ड डाउनलोड कैसे करें?

सभी छात्र CMAT 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद हमारे द्वारा बताए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. छात्र सबसे पहले cmat.nta.nic.in पर लॉग इन करें।
  2. होमपेज पर 'CMAT 2026 Scorecard' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) फिल करें।
  4. सिक्योरिटी पिन डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. फिर, स्कोरकार्ड स्क्रीन पर होगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

मार्किंग स्कीम: ऐसे कैलकुलेट होगा स्कोर

CMAT एग्जाम में कुल 400 अंक होते हैं। फाइनल आंसर-की के आधार पर आप अपने स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं:

  • सही आंसर: +4 अंक
  • गलत आंसर: -1 अंक (नेगेटिव मार्किंग)
  • बिना प्रयास वाला प्रश्न: 0 अंक

रिजल्ट के बाद क्या करें?

जैसे ही आपका स्कोरकार्ड आ जाए, आप अपनी पसंद के कॉलेजों (जैसे JBIMS, SIMSREE, K J Somaiya आदि) के कट-ऑफ चेक करना शुरू कर दें। CMAT स्कोर के आधार पर कॉलेज आपको GD (Group Discussion) और PI (Personal Interview) के लिए शॉर्टलिस्ट करेंगे।

यहां भी पढ़े: HBSE Admit Card 2026 OUT: हरियाणा 10th-12th बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, 25 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News