Indian Army Agniveer Recruitment 2026: भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, joinindianarmy.nic.in से करें आवेदन

Last Updated: Feb 17, 2026, 14:45 IST

Indian Army Agniveer Recruitment 2026: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए 13 फरवरी 2026 से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट से जरिए आवेदन कर सकते हैं।

Indian Army Agniveer Registration 2026
Indian Army Agniveer Registration 2026

Indian Army Agniveer Recruitment 2026: भारतीय सेना (Indian Army) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in. पर 13 फरवरी 2026 से अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 01 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इन पदों के लिए भर्ती अग्निपथ योजना के तहत की जाएगी। इसमें कुल 25000 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर और ट्रेड्समैन आदि शामिल है। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवार भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चार वर्ष तक कार्य करेंगे।  

Indian Army Agniveer Registration 2026 हाइलाइट्स

उम्मीदवारों को अग्निवीर भर्ती 2026 में निहित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन 2026 ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। बाकी महत्वपूर्ण जानकारी आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।  

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

भारतीय सेना (Indian Army) 

पद का नाम 

अग्निवीर 

रिक्त पदों की संख्या 

25000

रजिस्ट्रेशन करने का लिंक 

क्लिक करें 

आवेदन करने की अंतिम तिथि

01 अप्रैल 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

joinindianarmy.nic.in

Indian Army Agniveer Eligibility Criteria 2026 

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं, 10वीं और 12वीं होनी चाहिए। इसके अलावा पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in विजिट कर सकते हैं। 

Indian Army Agniveer 2026 के लिए चयन प्रक्रिया  और फीस 

भारतीय सेना में अग्निवीर 2026 की भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, फिजिकल मापदंड और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फीस 250/- रुपये रखी गई है। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News