UP Pashupalan Yojana 2026: क्या गिर और साहिवाल गाय पालने वालों को मिलेंगे 15,000 रुपये? देखें प्रक्रिया
CM Pashupalak Scheme 2026: उत्तर प्रदेश सरकार 'मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना' के तहत स्वदेशी नस्ल की गायों के पालन पर 15,000 रुपये तक का प्रोत्साहन दे रही है।
'नंद बाबा दुग्ध मिशन' 2026: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में दुग का उत्पादन को बढ़ावा देने और देशी नस्ल की गायों के संरक्षण हेतु लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में राज्य सरकार द्वारा 'नंद बाबा दुग्ध मिशन' के अंदर देशी गाय संवर्धन योजना चलाई जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में देशी नस्ल की देशी गायों जैसे साहिवाल, गिर और थारपारकर की खरीदारी को प्रोत्साहित करना है।
योगी सरकार अब सिर्फ गो-सेवा को बढ़ावा ही नहीं दे रही, बल्कि देसी नस्ल की गायों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने वाले गो-पालकों को मजबूती देने के लिए एक बेहतरीन कदम उठा रही है। सरकार गाय सेवको के लिए एक बेहतरीन स्कीम लेकर आई है।
‘मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना’ क्या है?
‘मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना’ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 'नंद बाबा दुग्ध मिशन' के अंदर चलाई जाने वाली एक विशेष स्कीम है, जिसके जरिए स्वदेशी नस्ल की उच्च दूध देने वाली गायों को पालने वाले पशुपालकों को 10,000 से 15,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
अगर आपकी बाड़ी में साहीवाल, गिर, थारपारकर या हरियाणा जैसी देसी नस्ल की गाय बंधी है, या फिर आप गाय को पालने का विचार कर रहे हैं, तो आप इस आर्टिकल को जरूर पढ़े।
यूपी पशुपालन योजना 2026: Highlights
‘मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना’ के बारे में सभी डिटेल्स जानने के लिए नीच दी गई इस टेबल को देखें।
| योजना का नाम | उत्तर प्रदेश देशी गाय संवर्धन योजना (नंद बाबा मिशन) |
| संबंधित विभाग | पशुपालन और दुग्ध विकास विभाग, उत्तर प्रदेश |
| किसको होगा लाभ? | उत्तर प्रदेश के पशुपालक और किसान |
| अनुदान राशि | अधिकतम 15,000 रुपये प्रति गाय |
| पात्र गाय की नस्लें | साहिवाल (Sahiwal), गिर (Gir), और थारपारकर (Tharparkar) |
| अधिकतम गाय सीमा | प्रति पशुपालक कम से कम 2 देशी गायें |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
योजना का मुख्य उद्देश्य और प्रोत्साहन राशि
इस ‘मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना’ के माध्यम से सरकार का लक्ष्य राज्य में दूध की उपलब्धता को बढ़ाना और पशुपालकों की आय को भी बढ़ाना है।
- परिवहन और बीमा पर सब्सिडी: जब कोई पशुपालक दूसरे राज्यों जैसे पंजाब से साहिवाल, गुजरात से गिर या राजस्थान से थारपारकर से गाय खरीदकर यूपी लाता है, तो उसके परिवहन, ट्रांजिट बीमा और पशु बीमा पर खर्च आता है।
- 15,000 रुपये का अनुदान: सरकार इन मदों (परिवहन व बीमा) पर होने वाले खर्च की भरपाई के लिए प्रति गाय अधिक से अधिक 15,000 रुपये की सब्सिडी सीधे पशुपालक के बैंक खाते (DBT) में ट्रांसफर करती है।
- दो गायों पर लाभ: एक पशुपालक अधिकतम दो गायों की खरीद पर कुल 30,000 रुपये तक का प्रोत्साहन लाभ उठा सकता है।
UP Pashupalan Yojana 2026 योजना के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
‘मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना’ का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है।
- लाभार्थी पशुपालक या किसान की आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
- गाय की खरीद दूसरे राज्य से की गई होनी चाहिए और वह साहिवाल, गिर या थारपारकर नस्ल की ही होनी चाहिए।
- खरीदे गए पशु का ईयर टैगिंग (INAPH Tagging) और बीमा होना आवश्यक है।
‘मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना’ के लिए Required Documents
- पहचान पत्र: आधार कार्ड / वोटर आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र: यूपी का मूल निवास प्रमाण पत्र
- पशु स्वास्थ्य प्रमाण पत्र: पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र
- गाय खरीद का बिल व परिवहन पर्ची: दूसरे राज्य से खरीद का ओरिजनल बिल
- बैंक पासबुक विवरण: DBT के लिए आधार से लिंक बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
UP Pashupalan Yojana 2026 में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
‘मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना’ का हिस्सा बनने के लिए सभी लोग नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- नंद बाबा मिशन के ऑफिशियल पोर्टल nandbabadugdhmission.up.gov.in पर जाएं।
- योजना के लिए निर्धारित किए गए फॉर्म में अपनी और खरीदे गए पशु की सही जानकारी को फिल करें।
- फिर, गाय जब खरीदी उसकी रसीद, परिवहन पर्ची और टैग नंबर के साथ इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स को जमा करें।
- डॉक्यूमेंट्स जमा करने के बाद पशुपालन विभाग की टीम द्वारा भौतिक वेरिफिकेशन करवाएं।
- वेरिफिकेशन पूरी हो जाने के बाद योजना में जारी राशि आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
पशुपालकों को कब मिलेंगे 15,000 रुपये?
उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के अंदर स्वदेशी नस्ल की गाय जैसे साहीवाल, गिर, थारपारकर आदि पालने और निर्धारित मात्रा में दूध का उत्पादन करने पर पशुपालकों को 10,000 से 15,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
यहां भी पढ़े: NIOS 2026: 10वीं -12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, sdmis.nios.ac.in पर ऐसे करें चेक
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.