Apple Event 2026: iPhone 18 का इंतजार खत्म! कीमत से लेकर कलर ऑप्शन तक, जानें क्या-क्या होगा खास
एप्पल आज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च करने जा रहा है जिसकी सारी तैयारियां कर ली गई है। इसके अलावा कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone की भी एंट्री होने की उम्मीद है। इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 से आयोजित किया जाएगा।
Apple Event 2026: एप्पल के फैंस का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। कंपनी आज ‘Surprise and Shine’ नाम से अपना बड़ा लॉन्च इवेंट करने जा रही है। इस इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 18 सीरीज की है। खबरें हैं कि Apple इस बार सिर्फ नया iPhone ही नहीं, बल्कि अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी दुनिया के सामने ला सकता है। इवेंट इसलिए भी खास है क्योंकि Apple के नए CEO John Ternus पहली बार कंपनी के बड़े इवेंट पर स्टेज संभालेंगे।
iPhone 18 सीरीज में क्या होगा खास?
एप्पल आज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च करने जा रहा है जिसकी सारी तैयारियां कर ली गई है। इसके अलावा कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone की भी एंट्री होने की उम्मीद है। इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 से आयोजित किया जाएगा।
फोल्डेबल iPhone की खबर ने एप्पल यूजर्स की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अगर कंपनी वाकई इसे लॉन्च करती है, तो यह Apple के लिए स्मार्टफोन मार्केट में एक बड़ा बदलाव होगा।
नए रंगों में आएगा iPhone 18 Pro
इस बार एप्पल डिजाइन के साथ-साथ कलर को लेकर भी कुछ नया कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro और Pro Max को ग्रे, सिल्वर और डार्क रेड कलर में पेश किया जा सकता है।
खासकर डार्क रेड कलर को लेकर काफी चर्चा है। यानी इस बार एप्पल के Pro मॉडल्स पहले से थोड़े ज्यादा बोल्ड नजर आ सकते हैं।
जेब पर पड़ सकता है ज्यादा बोझ
नए iPhone का इंतजार कर रहे लोगों के लिए कीमत थोड़ी परेशान करने वाली हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार Apple नए मॉडल्स की कीमत में करीब $100 यानी लगभग 10000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर सकता है। बताया जा रहा है कि पार्ट्स और मेमोरी की बढ़ती लागत इसकी वजह हो सकती है।
भारत में कितनी होगी iPhone 18 Pro की कीमत?
अमेरिका में iPhone 18 Pro की कीमत $1,299 से $1,399 के बीच होने का अनुमान है। भारत में इसकी कीमत करीब 1.14 लाख से 1.23 लाख रुपये तक जा सकती है। हालांकि, ये सिर्फ अनुमान हैं। सही भारतीय कीमत Apple के आधिकारिक ऐलान के बाद ही सामने आएगी।
iOS 27 भी आएगा सामने
iPhone 18 के साथ Apple अपने नए iOS 27 की रिलीज डेट का भी ऐलान कर सकता है। पुराने iPhone यूजर्स के लिए यह अपडेट कब उपलब्ध होगा, इसकी जानकारी इवेंट में मिल सकती है। iOS 27 में AI-powered Siri समेत कई नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
एप्पल Watch और AirPods पर भी नजर
इवेंट में iPhone के अलावा एप्पल Watch Series 12, Watch Ultra 4 और AirPods 5 भी देखने को मिल सकते हैं।
यानी एप्पल का आज का इवेंट सिर्फ iPhone लॉन्च तक सीमित नहीं रहने वाला। नए गैजेट्स, नया सॉफ्टवेयर और नए CEO की पहली बड़ी प्रस्तुति होगी। कुल मिलाकर एप्पल के फैंस के लिए आज का दिन काफी खास हो सकता है।
iPhone 18 Pro Ka Price: आईफोन 18 प्रो की भारत में कितनी होगी कीमत? मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स, कब होगा लॉन्च
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.