PM Kisan Yojana: बंद हो गया मोबाइल नंबर तो घर बैठे अपडेट करें नया नंबर, देखें तरीका
पीएम किसान योजना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां किसानों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी जाती हैं। ऐसे में अकाउंट के साथ आपका नंबर जरूर अपडेट होना चाहिए। यदि नंबर अपडेट नहीं है या नंबर बंद हो गया है तब भी आप यहां बताए गए स्टेप से नया नंबर अपडेट कर सकते है।
PM Kisan Mobile Number Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए आर्थिक मदद का एक बड़ा सहारा है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह रकम 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। सरकार ने हाल ही में योजना की 24वीं किस्त भी जारी कर चुकी है।
लेकिन कई बार किसानों के सामने एक छोटी-सी परेशानी बड़ी समस्या बन जाती है। दरअसल, यदि किसी किसान का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बंद हो गया है या उसने नया नंबर ले लिया है, तो उसे योजना से जुड़े अपडेट और जरूरी OTP मिलने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में मोबाइल नंबर अपडेट कराना जरूरी हो जाता है।
ऐसे में अच्छी बात यह है कि इसके लिए हर बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। किसान घर बैठे ऑनलाइन भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
पीएम किसान में मोबाइल नंबर अपडेट होना क्यों जरूरी?
पीएम किसान योजना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां किसानों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी जाती हैं। इनमें किस्त जारी होने का अपडेट, आवेदन की स्थिति और e-KYC से संबंधित संदेश शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, कुछ ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करते समय OTP के जरिए पहचान सत्यापित करनी पड़ती है।
ऐसे में पुराना नंबर बंद होने पर किसानों को परेशानी हो सकती है। इसलिए बेहतर है कि समय रहते अपना नया मोबाइल नंबर अपडेट करा लें।
घर बैठे ऐसे बदलें अपना मोबाइल नंबर
यदि आप भी पीएम किसान योजना में अपना मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
-सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
-होमपेज पर Farmer Corner सेक्शन में जाएं।
-यहां Update Mobile Number का विकल्प चुनें।
-अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
-स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर Search पर क्लिक करें।
-इसके बाद पोर्टल पर बताए गए तरीके से अपनी पहचान वेरिफाई करें।
-वेरिफिकेशन पूरा होने पर अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
-OTP का विकल्प मिलने पर नए नंबर पर आए OTP को भरें।
आखिर में Update पर क्लिक करके स्टेप पूरा करें।
पुराना नंबर बंद है तो कैसे होगा अपडेट?
अगर आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो चुका है और उस पर OTP नहीं आ रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में पोर्टल पर उपलब्ध वैकल्पिक वेरिफिकेशन विकल्पों को देखें।
अगर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही है, तो नजदीकी CSC सेंटर, जनसेवा केंद्र या कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क करें। वहां आपको मोबाइल नंबर बदलने की सही प्रक्रिया और जरूरी डॉक्युमेंट्स की डिटेल्स मिल सकती हैं।
नंबर अपडेट करते समय इन बातों का रखें ध्यान
नया मोबाइल नंबर दर्ज करते समय सावधानी बरतें और वही नंबर दें जिसका उपयोग आप नियमित रूप से करते हैं। OTP किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। साथ ही, नंबर अपडेट करने के बाद पोर्टल पर अपनी डिटेल्स का स्टेटस जरूर चेक कर लें। इससे आगे योजना से जुड़ी सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी नहीं होगी।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.