Live

[LIVE] MP Police Constable Admit Card 2026: इंतजार खत्म! एमपी कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक esb.mp.gov.in पर होगा एक्टिव, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट PDF

Nov 17, 2026, 21:12 IST

MP Police Constable Admit Card 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल (GD) पदों के लिए भर्ती परीक्षा 19 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी आवेदक अपना हॉल टिकट MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी दर्ज करनी होगी।

MP Police Constable Admit Card 2026 Link और स्टेप्स यहां देखें।
MP Police Constable Admit Card 2026 Link और स्टेप्स यहां देखें।

HIGHLIGHTS

  • एमपी पुलिस कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा 19 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज (17 नवंबर 2026) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की संभावना है।
  • उम्मीदवार अपना हॉल टिकट मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Police Constable Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आज 17 नवंबर 2026 को जारी किए जाने की संभावना है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। MPESB द्वारा जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर 2026 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षार्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Constable Admit Card 2026 Link कहां एक्टिव होगा?

एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 का लिंक मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर एक्टिव होगा। उम्मीदवार जिसने कांस्टेबल (GD) इस पोर्टल पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के साथ अन्य डिटेल्स की मदद से आसानी से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल (GD) के पदों के लिए परीक्षा 19 नवंबर को आयोजित की जा रही है। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना एमपी पुलिस एडमिट कार्ड नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं: 

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर दिए गए "Admit Card" विकल्प पर क्लिक करें और "Police Constable (G.D.) Recruitment Test" के लिंक को चुनें।

  • अब लॉगिन विवरण दर्ज करें: एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और माता के नाम के पहले दो अक्षर और आधार कार्ड के आखिरी 4 अंक (ऊपर बताए गए फॉर्मेट के अनुसार) दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को हल करके बॉक्स में भरें।

  • अंत में 'Search' बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Nov 17, 2026, 21:12 IST

    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026: विषय-वार सिलेबस

    • मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान (MP GK): परीक्षा में मध्य प्रदेश का इतिहास, भूगोल, संस्कृति, राजनीति और समसामयिक घटनाओं से जुड़े प्रश्न।

    • रीजनिंग और तार्किक क्षमता: कोडिंग-डिकोडिंग, ब्लड रिलेशन, सीरीज और डायरेक्शन टेस्ट जैसे टॉपिक्स।

    • अंकगणित (Maths): प्रतिशत, लाभ-हानि, अनुपात-समानुपात, औसत और समय-कार्य।

    • सामान्य विज्ञान: भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान के अंतर्गत 10वीं कक्षा स्तर के प्रश्न।

    • करेंट अफेयर्स: राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख घटनाएं, खेल और पुरस्कारों से जुड़े सवाल।

  • Nov 17, 2026, 18:49 IST

    MP Police Admit Card 2026 Live: क्या एडमिट कार्ड जारी हो गया?

    नहीं, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अभी तक जारी नही हुए हैं। परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होने जा रही है, इसलिए, हालांकि आधिकारिक पोर्टल पर हॉल टिकट का लिंक जल्द ही लाइव होने वाला है, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सभी उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि तैयार रखें ताकि लिंक एक्टिव होते ही वे बिना किसी परेशानी के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकें।

  • Nov 17, 2026, 16:29 IST

    MP Police Ka Admit Card Kab Aayega?

    मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जल्द जारी किए जाने वाले हैं। सभी अभ्यर्थी अपने लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें, ताकि लिंक एक्टिव होते ही वे बिना किसी देरी के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकें।

  • Nov 17, 2026, 15:39 IST

    MP Police Constable Admit card 2026 Sarkari Result:चयन प्रक्रिया क्या है?

    मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों की लिखित योग्यता और शारीरिक फिटनेस की जाँच के लिए मुख्य रूप से ये 5 चरण होते हैं:

    1. लिखित परीक्षा: कंप्यूटर आधारित (CBT) परीक्षा।

    2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): दौड़ या अन्य शारीरिक क्षमता की जाँच।

    3. शारीरिक माप परीक्षण (PMT): ऊंचाई, छाती आदि की माप (नियमानुसार)।

    4. दस्तावेज़ सत्यापन: सभी जरूरी प्रमाण पत्रों की जाँच।

    5. चिकित्सा परीक्षण: मेडिकल फिटनेस की जाँच।

  • Nov 17, 2026, 13:44 IST

    esb mp gov in admit card 2026: परीक्षा केंद्र पर ले जाने योग्य दस्तावेज

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज ले जाना अनिवार्य है:

    • एडमिट कार्ड का प्रिंट

    • मूल फोटो पहचान पत्र: सत्यापन के लिए ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ, जैसे:

      • आधार कार्ड / ई-आधार

      • वोटर आईडी कार्ड

      • पैन कार्ड

      • ड्राइविंग लाइसेंस

    • पासपोर्ट साइज फोटो: हाल ही की रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो

  • Nov 17, 2026, 13:35 IST

    MP Constable Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक डिटेल्स क्या हैं?

    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी। 

    • 13 अंकों का एप्लीकेशन नंबर
    • जन्म तिथि

    • माता का नाम

    • आधार नंबर

  • Nov 17, 2026, 12:12 IST

    MPESB Police Constable Admit Card 2026: कब जारी होगा एमपी कांस्टेबल एडमिट कार्ड?

    मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड आज, 17 नवंबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी किए जाने की संभावना है। जबकि परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू हो रही है, इसलिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से पहले (यानी आज) उपलब्ध करा दिए जाएंगे।अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Nov 17, 2026, 12:07 IST

    MP Constable Admit Card 2026 Live: एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?

    यदि एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, फोटो, सिग्नेचर या परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी में कोई गलती मिलती है, तो उम्मीदवार अनदेखा न करें। अभ्यर्थियों को तुरंत Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB) के आधिकारिक Support Channel या Contact Helpdesk विवरणों के माध्यम से संपर्क करके अपनी समस्या दर्ज करानी चाहिए।

  • Nov 17, 2026, 12:02 IST

    MP Police Constable Exam Pattern: परीक्षा का पैटर्न क्या है?

    इस परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे, जिसके लिए 100 अंक निर्धारित हैं और हल करने के लिए पूरे 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।

    • कुल प्रश्न: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

    • कुल अंक: 100 अंक (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा)

    • समय अवधि: 2 घंटे (120 मिनट)

    • नकारात्मक अंकन (Negative Marking): परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

    • भाषा माध्यम: प्रश्न पत्र द्विभाषी यानी हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगा।

  • Nov 17, 2026, 12:00 IST

    MP Police Constable Bharti 2026 Admit Card: कितने पदों पर होगी भर्ती?

    मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत कुल 7,500 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। 

  • Nov 17, 2026, 11:58 IST

    MP Police Constable Admit Card 2026 Live: परीक्षा किस माध्यम में आयोजित की जाएगी?

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।

  • Nov 17, 2026, 11:55 IST

    MP Police Constable Admit Card 2026 LIVE: परीक्षा तिथि, शिफ्ट और टाइमिंग क्या है?

    एमपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 19 नवंबर 2026 को शुरू की जाएगी।

    एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन रोजाना दो शिफ्टों में किया जाएगा।

    1. पहली शिफ्ट (First Shift)

    • रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक

    • परीक्षा का समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

    2. दूसरी शिफ्ट (Second Shift)

    • रिपोर्टिंग टाइम: दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक

    • परीक्षा का समय: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

  • Nov 17, 2026, 10:36 IST

    MPESB पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 पर क्या विवरण उल्लिखित होंगे?

    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 पर आमतौर पर निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होते हैं:

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर (

    • माता-पिता का नाम 

    • उम्मीदवार की जन्म तिथि

    • श्रेणी / वर्ग

    • परीक्षा की तिथि और पाली/समय 

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता

    • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर 

    • परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

प्रश्न 1: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 कब आयोजित की जाएगी?

उत्तर: एमपी पुलिस कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा 19 नवंबर 2026 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

प्रश्न 2: एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 कब जारी किया जाएगा?

उत्तर: परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज (17 नवंबर 2026) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की संभावना है।

प्रश्न 3: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

उत्तर: उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रश्न 4: हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए किन लॉगिन विवरणों की आवश्यकता होगी?

उत्तर: उम्मीदवारों को अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, माता के नाम के पहले दो अक्षर और आधार कार्ड के आखिरी 4 अंक दर्ज करने होंगे।

प्रश्न 5: एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे कैसे डाउनलोड किया जा सकता है?

उत्तर: आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर "Admit Card" विकल्प चुनें, अपनी लॉगिन डिटेल्स व कैप्चा कोड दर्ज करें, और 'Search' पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड व प्रिंट करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News